फर्जी IAS आशिकी के चक्कर में पहुंच गया जेल, तहसीलदार से शादी का बना रहा था दवाब, ऐसे खुला राज

इदौर। आशिकी के चक्कर में फर्जी IAS हवालात पहुंच गया। मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है, जहां फर्जी IAS रामदास गुर्जर का दिल महिला नायब तहसीलदार पर आ गया और वो उससे शादी करने की जिद करने लगा और उसी दफ्तर में तैनात एक पटवारी पर दवाब बनाकर महिला तहसीलदार को शादी के लिए तैयार करने को कहने लगा। लेकिन महिला तहसीलदार ने उसकी शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक मुरैना के रहने वाले फर्जी IAS रामदास पेशे से किसान है। रामदास के पास 12 बीघा पुश्तैनी जमीन है। इसी से पूरे परिवार का गुजारा चलता है। परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटा कचोरी-समोसे की दुकान चलाता है। तो दूसरा 12वीं का स्टूडेंट है। वहीं दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। इसमें से एक बेटी का ससुराल इंदौर के राऊ में है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2013 में फर्जी IAS बनने के चक्कर में ही रामदास जेल जा चुका है, 8 साल जेल में रहने के बाद भी वो नहीं सुधरा। जेल से निकलने के बाद वो फिर से फर्जीवाड़े में जुट गया। चार माह पहले रामदास ने जूनी इंदौर के नायब तहसीलदार पाराशर और कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ नितिश भार्गव को कॉल किया और कुछ निजी काम करने के लिए कहा। जिस पर दोनों अफसरों ने पटवारी संतोष चौधरी का नंबर दिया। संतोष चौधरी से दोनों अफसरों का हवाला देते हुए दो मोबाइल सिम लेने के साथ कई तरह के काम करवाए।

इसी दौरान फर्जी IAS का दिल ग्रामीण इलाके में पदस्थ एक महिला नायब तहसीलदार पर आ गया। इसके चलते वह पटवारी संजय चौधरी पर यह दबाव बनाने लगा कि वह नायब तहसीलदार से उसकी बात कराए। वह शादी का ऑफर देने के लिए भी कहने लगा। यहां तक कि, आरोपी गुर्जर महिला नायब तहसीलदार से मिलने की जिद करते हुए इंदौर भी आ गया। इंदौर पहुंचकर फर्जी आईएएस ने धौंस दिखाना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहां अलग-अलग थानों के इंस्पेक्टर को फोन कर होटल में रुकने की व्यवस्था करने को कहा। हालांकि इस बार किसी भी पुलिसकर्मी से उसे रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद वो खुद सरवटे के होटल में रुका ओर वहां से अपने दामाद के घर राउ चला गया।

फर्जी आईएएस शहर के अन्य थाना प्रभारियों को लगातार कॉल करता रहा। सूचना क्राइम ब्रांच तक पहुंच गई। अफसरों ने जानकारी निकाली तो पता चला कि वह बस से खाटू श्याम जाने वाला है। इसका टिकट भी टीआई से कहकर करवाया गया। इसके बाद अरविंदो के यहां बस से उसे पकड़ लिया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close