माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Teacher news । माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार STET परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित किए हैं। परीक्षा में कुल 428387 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 3 लाख 726 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की संख्या प्रतिशत 79.9% है।

एसटीईटी एग्जाम देने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा के नतीजे जानने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट घोषित होते ही उसका लिंक एक्टिव हो जायेगा जिसे क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसके साथ ही परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आसानी से bsebstet.com लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आनंद किशोर ने बताया कि इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 15 दिनों के अंदर ही परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित किया है, जो अब तक का सबसे फास्ट जारी किया गया रिजल्ट है। जो भी परीक्षार्थी इस परीक्षा सफल नहीं हुए हैं उन परीक्षार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। अब प्रत्येक वर्ष दो बार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी किसी कारणवश इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हों सभी फिर से तैयारी करें और बहुत जल्द अगली परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पूरी मेहनत और लगन के साथ परीक्षा में बैठें मेहनत उनके कदम चूमेगी।

बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि क्वालिफाइड और नॉट क्वालिफाइड की ही सूचना परीक्षा फल में रहेगी। मेरिट लिस्ट या मेधा क्रमांक का प्रावधान राज सरकार के निर्णय के अनुसार इस STET परीक्षा में नहीं किया गया है और अगली परीक्षा में भी फिलहाल विचार नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close