लुटेरी दुल्हन: एक दर्जन से ज्यादा दुल्हों संग रचायी शादी, लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी के बाद कई दूल्हे तस्वीर लेकर पहुंचे थाने, कई दुल्हों को बना चुकी है कंगाल

जम्मू कश्मीर। एक लूटरे दुल्हन ने दर्जनों दुल्हों की नींद हराम कर दी है। कई दुल्हे उस लुटेरी दुल्हन की फोटो लेकर थाने पहुंच रहे हैं। आरोप है कि एक दर्जन से ज्यादा दुल्हे से शादी की और फिर उनके साथ दो-चार दिन गुजारकर गहने-पैसे लेकर चंपत हो गयी। मामला जम्मू-कश्मीर से नौशेरा सेक्टर का है, जहां से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

मोहम्मद अल्ताभ ने शिकायत दर्ज करायी थी, उसकी शादी शाहीन अख्तर से हुई थी, शादी के नाम पर शाहीन ने उसके साथ धोखा किया और उसके लाखों रूपये हड़प लिये। शिकायत के आधार पर 30 साल की शाहीन अख्तर को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उसके खिलाफ 5 जुलाई को मोहम्मद अल्ताफ नाम के युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी के नाम पर उसके साथ धोखा हुआ है. पीड़ित का आरोप है कि शाहीन ने लाखों की मेहर की रकम हड़प ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि शाहीन अख्तर ने एक दर्जन से ज्यादा युवकों के साथ शादी की और सभी को धोखा देकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला दलालों की मदद से शादी करती है और जेवर, नकदी और गिफ्ट लेकर फरार हो जाती है। इतना ही नहीं उसने फर्जी दस्तावेज भी बनाए हैं. वो अपना असली नाम किसी को नहीं बताती। यह मामला पिछले महीने तीन जून को उस समय सामने आया जब बडगाम के खानसाहिब इलाके का मोहम्मद अल्ताफ मीर (48) पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा. उसने कहा कि दो सप्ताह पहले उसकी शादी हुई थी और दुल्हन घर से अचानक गायब हो गई है।

बडगाम के एक पीड़ित मोहम्मद अल्ताफ मीर ने आरोप लगाया कि शाहीन को एक बिचौलिए ने उससे मिलवाया था. बिचौलिए अलग-अलग नामों से महिला का परिचय कराते हैं और उनकी शादी कश्मीर के पुरुषों से करा देते हैं. शादी के बाद दुल्हन किसी न किसी बहाने नकदी और सोना लेकर घर से गायब हो जाती है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close