बाइक पर रोमांस : बुलेट की टंकी पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर बीच सड़क पर रोमांस… वीडियो हुआ वायरल ..

जयपुर। ट्रैफिक नियमों को ठेंगा दिखाते प्रेमी जोड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बुलेट के पेट्रोल टैंक पर लड़की, पीछे ड्राइवर रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो राजस्थान के जयपुर शहर का है. दोनों ही होली के रंग में नजर आ रहे हैं. बाइक पर एक दूसरे के गले लगे हुए हैं. वायरल वीडियो जयपुर के जवाहर सर्किल चौराहे का बताया जा रहा है। इसमें बुलेट पर जाते हुए एक प्रेमी जोड़ा दिखाई दे रहा है। लड़की पेट्रोल टैंक पर बैठी है और बाइक चला रहे युवक के गले लगे हुए है। किसी ने भी हेलमेट भी नहीं पहन रखा है।

यहां देखे विडियो….

वायरल वीडियो में जिस बुलेट बाइक पर प्रेमी जोड़ा सफर कर रहा है, उसका नंबर राजस्थान का ही है. अब यह वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंच चुका है. आरोपी बुलेट बाइक चालक की तलाश की जा रही है, इसी आधार पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी. इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. यह वीडियो राजस्थान की यातायात पुलिस के पास भी पहुंच गया है। बुलेट बाइक के नंबर से आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। यातायात पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि इससे पहले अजमेर जिले के एक प्रेमी जोड़े का इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शहर के पुष्कर रोड पर युवक और युवती मोटरसाइकिल पर खुलेआम रोमांटिक स्टंट करते नजर आ रहे थे। युवक बाइक चला रहा था और युवती पेट्रोल टैंक पर युवक की ओर मुंह किए हुए बैठी थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

close