Rule Change : मिलेगी राहत या बढ़ेगा बजट ! आज से बदल गए ये नियम

नई दिल्ली : अगस्त के महीने की शुरुआत हो चुकी है. नये महीने की शुरुआत के साथ ही कई बड़े बदलाव हुए हैं जो आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल रहे हैं. इसमें इनकम एलपीजी के दाम में बदलाव के साथ ही आईटीआर फाइल करने के लिए पेनाल्टी, एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से सबंधित नियम शामिल है.

रसोई गैस

सरकारी तेल कंपनियों ने आज 1 अगस्त को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव करते हुए 100 रुपये की बड़ी कटौती की है. इस बदलाव के बाद नई दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 1680 रुपये है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईटीआर दाखिल

अगर आपने 31 जुलाई, 2023 की डेडलाइन मिस कर दी है तो आप पेनाल्टी के साथ आईटीआर फाइल करना होगा. आज से | आईटीआर फाइल करने पर आपको 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा.

अगस्त बैंक होली डे

अगस्त 2023 में अगर आपको बैंक संबंधित जरूरी काम निपटाना है तो जान लें इस महीने बैंक में छुट्टियों की भरमार है. इस महीने बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसबीआई स्कीम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अमृत कलश स्कीम में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह आखिरी मौका है. इस स्कीम के तहत 400 दिन की एफडी पर 7.1 फीसदी ब्याज दर सामान्य ग्राहकों को मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 7.6 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. इसमें निवेश करने के लिए आपके पास 15 अगस्त, 2023 तक का वक्त है.

क्रेडीट कार्ड

एक्सिस बैंक का क्रेडिट इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर है. फ्लिपकार्ड पर इस कार्ड के इस्तेमाल पर ग्राहकों को 1.5 फीसदी कैशबैक मिलता था जो 12 अगस्त के बाद अब नहीं मिलेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close