Rule Change : आज से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब से लेकर सेहत पर डालेंगे असर…

नई दिल्ली। नवंबर के महीना आज से शुरू हो गया है। नवंबर में देश में कई बड़े बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड सकता है। ऐसे में आपको इन बदलाव के बारे में जानकारी होना जरूरी है। जिससे समय रहते आप उन कार्यों को पूरा कर सके और आने वाली किसी भी तरह की समस्या से बच सके।
इन नियमों में इंश्योरेंस की केवाईसी, एलपीजी सिलेंडर के दाम, ट्रेनों का समय और सब्सिडी से जुड़े नियम, पीएम किसान सम्मान निधि योजना आदी शामिल है। आइए जानते है 1 नवंबर से होने वाले बदलाव के बारे में…
एलपीजी सिलेंडर के दाम
हर महीने की 1 तारीख को सरकार की ओर से एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाते हैं। यह बदलाव हर महीने गैस की कीमतों में समीक्षा के बाद किया जाता है। ऐसे में गैस की कीमत में कमी होने या फिर बढ़ोतरी होने की संभावना रहती है। 1 नवंबर को 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर और 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर कीमत में बदलाव हो सकता है। 1 अक्टूबर 2022 को दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 25.5 रुपए घटाया गया था।
KYC ke नियम
मौजूदा समय में नॉन लाइफ इंश्योरेंस खरीदते समय केवाईसी कराना अनिवार्य नहीं है, लेकिन 1 नवम्बर से भारतीय बीमा बिनिमायक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) इसे अनिवार्य कर सकता है। इसके बाद नए और पुराने दोनो बीमाधारकों के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य होगा।
ट्रेनों का समय।
रिपोर्ट्स के अनुसार,1 नवंबर से देशों में ट्रेनों के टाइम टेबल को बदल सकता है। ये पूरे देश में सैकड़ों ट्रेनों पर लागू किया जा सकता है। टाइम में बदलाव होने के कारण उन यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जिन्होंने 1 नवंबर या उसके बाद की टिकट अक्टूबर में ही बुकिंग करा रखी है। ऐसे में यात्रा करने से पहले अपना ट्रेन टाइम का अवश्य पता कर लें।
PM किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों किसानों की किसानों के लिए 1 नवंबर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब बेनिफिसियरीज किसानों को पीएम किसान पोर्टल पर अपना एड्रेस चेक करने के लिए मोबाइल भी नंबर भी देना पड़ेगा। पहले वह आधार नंबर के जरिए अपना स्टेटस चेक कर पाते थे।
एम्स की ओपीडी में मुफ्त पर्ची
1 नवंबर से एम्स की ओपीडी में पर्ची कटवाने के लिए पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। पर्ची कटवाने के लिए लिया जाने वाला 10रुपए का शुल्क माफ कर दिया गया है। इससे देश के लाखों मरीजों को बड़ा फायदा होगा। वहीं सुविधा शुल्क के नाम पर जो 300 रुपए वसूले जा रहे थे वह भी माफ कर दिया गया है।
जीएसटी रिटर्न के लिए कोड अनिवार्य होगा
1 नवंबर से जीएसटी नियमों में भी बदलाव होगा और कल से 5 करोड़ रुपए से कम के टर्नओवर वाले टैक्सपेयर्स को भी रिटर्न भरते समय 4 डिजिट का एचएसएन कोड भी देना होगा। आपको बता दें कि ये कोड़ पहले 2 नंबर का होता था, अब ये 4 डिजिट का होगा।
दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी
दिल्ली में सभी लोगों को 1 नवंबर से सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी। केवल उन्हीं लोगों को दिल्ली सरकार की ओर सब्सिडी दी जाएगी जिन्होंने 31 अक्टूबर तक बिजली सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।












