मदरसों में छात्रवृत्ति बंद: मदरसों में पहली से आठवीं तक का स्टाइपैंड बंद…ये दी गई दलील…

नई दिल्ली। मदरसों में पढ़ने वाले पहली कक्षा से आठवीं तक के बच्चों को अब स्टाइपेंड नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार ने मदरसों में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के छात्रों के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति बंद कर दी है। इसे लेकर निर्देश भी जारी कर दिया गया है। अब तक मदरसों में कक्षा 1 से लेकर 5 तक के बच्चों को 1000 रुपए छात्रवृत्ति मिलती थी, वही कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चों को अलग-अलग कोर्स के हिसाब से स्टाइपेंड दिया जाता था।
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने यह माना है कि शिक्षा के अधिकार के तहत कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई मुफ्त होती है ।इसके अलावा छात्रों को अन्य जरूरी वस्तुएं भी फ्री में दी जाती है। मदरसों में मिड-डे-मील और किताबें भी मुफ्त में मिलती है। ऐसे में सरकार ने छात्रवृत्ति को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि नौवीं और दसवीं के छात्रों को छात्रवृत्ति पूर्व की भांति मिलती रहेगी।
यूपी के 16558 मदरसो में 4 से 5 लाख बच्चों को छात्रवृत्ति मिली थी। इस बार भी नवंबर में मदरसों के बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया था, लेकिन केंद्र सरकार ने अचानक से छात्रवृत्ति को बंद करने का फैसला लिया है राज्य सरकार ने पहले ही छात्रवृत्ति बंद कर दी है।












