स्कूल ब्रेकिंग : आज देर शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश, जानिये क्या है इसकी वजह

नयी दिल्ली। चंद्रयान पर भारत की कामयाबी का इंतजार पूरी दुनिया कर रही है। इसरो की मानें तो चंद्रयान-3 की लैंडिंग का 23 अगस्त यानी आज शाम 5 बजकर 20 मिनट से लाइव टेलीकास्ट शुरू किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह देश भर के स्कूली बच्चे भी बनेंगे। भारत सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वो स्कूली बच्चों के लिए चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था करें। भारत सरकार के इस निर्देश के बाद सभी राज्यों में स्कूलों में चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण को देखने की व्यवस्था की है।

यहां देखें आदेश….??

बता दें कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के तहत 23 अगस्त को कई राज्यों में शाम 5 बजे से 6 बजे तक, तो कई राज्यों में 5.30 बजे से 6.30 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने को कहा गया है। स्कूलों में चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन भी होगा। प्रदेश की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्टूडेंट्स और टीचर्स को विशेष सभा का आयोजन करके इस लाइव टेलीकास्ट में शामिल होने की बात कही गई है। साथ ही सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पहले से इसके लिए जरूरी तैयारी पूरी करने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपर सचिव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया है कि 23 अगस्त 2023 को शाम 5:27 बजे चंद्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने का लाइव प्रसारण होगा. ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर इसे लाइव देख सकेंगे. ISRO ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा. बता दें कि इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन साल 2019 में भेजा गया था.चंद्रमा पर चांद की लैंडिंग का लाइन ब्रॉडकास्ट भी किया जाएगा. इसरो के अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव ब्रॉडकास्टिंग देखने का मौका मिलेगा. आप इसरो के ट्विटर हैंडल @isro पर भी लाइव देख सकेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close