IPS पर कसा शिकंजा : आईपीएस विवेक कुमार और पत्नी समेत 6 रिश्तेदारों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, जानें क्या है मामला

पटना। निगरानी विभाग ने बिहार के IPS अधिकारी पर चार्जशीट दाखिल कर दी है। आईएएस अधिकारी पर 5 करोड़ 3 लाख 60 हजार 73 रुपए से ज्यादा की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला है। अवैध पैसा कमा रहे आईपीएस अधिकारी ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के नाम पर संपत्ति अर्जित की है।

निगरानी की ओर से दायर चार्जशीट में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी विवेक कुमार और उनके ससुराल वाले की कुल आय और खर्च की छानबीन की गई। छानबीन में पता चला कि विवेक कुमार ने अपने आमदनी से 5 करोड़ 3 लाख 60 हजार 73 रुपये से ज्यादा के अवैध संपत्ति अर्जित की है। विवेक कुमार के इस खेल में उनकी पत्नी निधि कर्नवाल, ससुर वेद प्रकाश, सासू उमा रानी, साला निखिल कर्णवाल और निखिल की पत्नी शैल कर्णवाल भी शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन सब के खिलाफ आईपीसी की धारा 120b 109 के अलावा भ्रष्टाचार निरोधक कानून की कई धाराओं में चार्जशीट दायर की गई है। विशेष निगरानी इकाई ने विवेक कुमार के खेल का खुलासा करने के लिए बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश छापेमारी की थी।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पैतृक निवास के साथ-साथ मुजफ्फरपुर नगर स्थित ससुराल की भी तलाशी ली गई। इसे विजया बैंक और यूको बैंक में चार लॉकर ससुर के नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक में दो लॉकर, एक करोड़ 58 लाख 85 हजार नगद, 1लाख 37 हजार रूपए मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ-साथ बड़े पैमाने पर चल अचल संपत्ति के कागजात बरामद किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

102 घंटे की चली थी मैराथन दौड़

मामला 2018 में सामने आया था। निगरानी थाने में विवेक कुमार के खिलाफ आय से दो करोड़ 6 लाख रुपए ज्यादा अर्जित करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विशेष निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर के साथ-साथ यूपी में भी छापेमारी की। उनकी आवास से एक अवैध कार्बइन की भी बरामदगी हुई थी। इसकी एक प्राथमिकी मुजफ्फरपुर नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। विशेष निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर एसएसपी के सरकारी आवास से 7 लाख 69 हजार 280 रुपए कैश बरामद किया था। आपको बता दें कि उनके आवास पर 102 घंटे की मैराथन रेड चली थी और बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close