तस्वीरें देखिये, चिर निंद्रा में दिशोम गुरू: …जब प्रधानमंत्री को देख बिलख पड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, फिर पीएम मोदी ने लगा लिया गले…ये तस्वीरें रुला देगी आपको

See the pictures, Dishom Guru in eternal sleep: ...When Chief Minister Hemant Soren started crying after seeing the Prime Minister, then PM Modi hugged him...these pictures will make you cry

Shibu Soren Dead Body Photo: शिबू सोरेन चिर निंद्रा में सो गये हैं। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनके निधन की खबर मिलते ही सिर्फ झारखंड ही नहीं, देश भर में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद शुक्रवार से ही दिल्ली में मौजूद हैं। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिता के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। वो अपने पिता शिबू सोरेन के बेहद करीब थे। पिता के निधन की जानकारी जैसे ही डाक्टरों ने मुख्यमंत्री को दी, वो फूट-फूटकर रो पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी जब अस्पताल पहुंची, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। वो राष्ट्रपति के सामने भी रो पड़े। जिसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें सांत्वना दी। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में परिवारिक संबंध हैं।…

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे और शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले शिबू सोरेन को पुष्प अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके पीछे खड़े रहे। लेकिन पुष्प अर्पित कर जैसे ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास खड़े हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फफक-फफक कर रो पड़े। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें गले लगा लिया।

काफी देर तक हेमंत सोरेन की आंखों से आंसू बहते रहे और प्रधानमंत्री उन्हें ढांढस बंधाते रहे। ये पल काफी गमगीन हो गया। मुख्यमंत्री को रोते देख, पास खड़ी कल्पना सोरेन भी रोने लगी।

 

जब से शिबू सोरेन को ब्रेन स्टोक आया था, तभी से लगातार मुख्यमंत्री अस्पताल में ही थे। वो बस एक दिन के लिए ही सत्र के दौरान रांची आये थे, लेकिन अगले ही दिन फिर उन्हें रवाना होना पड़ा।

Related Articles

close