सीमा पात्रा गिरफ्तार: दिव्यांग नौकरानी को बंधक बनाने और टॉर्चर का आरोप

झारखंड: रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी और भाजपा से निष्कासित नेत्री सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमा पात्रा पर उनकी घरेलू सहायिका के साथ 8 सालों तक टॉर्चर करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पिछले 8 सालों से सीमा के घर दिव्यांग लड़की काम कर रही थी। सीमा उसके साथ मारपीट करती थी और उसे बंधक बनाकर रखा था।

घरेलू सहायिका से बेरहमी से मारपीट मामले में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मंगलवार को मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा नेत्री सीमा पात्रा के ऊपर आईपीसी की धारा 323/ 325/ 346 और 374 लगाया गया है। सीमा पर एससी- एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच के लिये हटिया डीएसपी राजा मित्रा को केस का आईओ बनाया गया था। मामला सामने के बाद भाजपा ने सीमा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close