सीरियल कसौटी जिंदगी के’ के एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, जिम में वर्कआउट करने के दौरान….

मुंबई टेलिविज़न इंडस्ट्री से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी के फेमस एक्टर और मॉडल सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सिद्धांत ‘ कसौटी जिंदगी की’ जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में काम करने के लिए जाने जाते हैं।

जानकारी के अनुसार , शुक्रवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ने की वजह से सिद्धांत की डेथ हो गई। एक्टर ने हाल ही में अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी लंबे समय से टीवी जगत से जुड़े हुए हैं। अब तक उन्होंने कई टीवी सीरियल में कम किया है। महत 46 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने पुरी इंडस्ट्री को शोक में ला दिया है। खबर के मुताबिक जिम में हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लगभग 45 मिनट तक डॉक्टर्स ने भी उन्हें बचाने की पुरी कोशिश की। लेकिन अंत में एक्टर को बचाया न जा सका।

इन टीवी सीरियल में आ चुके हैं नजर

सिद्धांत सूर्यवंशी कई हिट टीवी सीरियल में कम कर चुके हैं। कसौटी जिंदगी की के अलावा सूफियाना इश्क मेरा, जिद्दी दिल माने ना, वारिस और सात फेरे, सलोनी का सफर, जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं। आखिरी बार सिदांत जी टीवी के शो ‘ क्यों रिश्तो में कट्टी बट्टी ‘ में नजर आए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close