SEX Racket : होटल का नाम भगवान का…..और वहां चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 5 कॉलगर्ल सहित 9 गिरफ्तार

अररिया। होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक हालत में चार महिला और चार पुरुष को पकड़ा है। छापेमारी के दौरान जिस्मफरोशी का दलाल भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस के मुताबिक देह व्यापार मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी से पुछताछ कर रही है। जल्द ही इस मामले में कुछ सफेदपोश लोगों का भी नाम आ सकता है। कॉलगर्ल की तरफ से होटल में अलग-अलग कमरे बुक कराये गये थे, जहां सेक्स रैकेट संचालित होता था।
जानकारी के मुताबिक शहर के बस स्टैंड के समीप फारबिसगंज रोड पर एनएन- 57 पर स्थित होटल शिवलोक सेवाश्रम में देह व्यापार की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की। इसके पूर्व भी होटल शिवलोक में देह व्यापार को लेकर सात जून को छापेमारी हुई थी, जिसमें एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। इसके बावजूद फिर से होटल में रैकेट संचालित किया जाने लगा।
जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। हालांकि उसका ब्योरा नहीं मिल पाया है। इधर पुलिस को इस रैकेंट का संबंध अन्य सेक्स रैकेट से भी होने की है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। छापेमारी में एक दलाल वरूण कुमार मंडल सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पांच पुरुष और चार महिला हैं। सभी को अलग-अलग कमरों से गिरफ्तार किया गया। सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां से सभी को जेल भेजा जाएगा। वहीं, होटल को भी सील किया जाएगा।











