MLC बनाने का झांसा देकर शिक्षिका का यौन शोषण, ब्लैकमेल कर 14.81 लाख रुपये भी ठगे, तीन पर केस दर्ज

Female teacher sexually exploited under the pretext of getting her appointed as an MLC; ₹14.81 lakh also extorted through blackmail; case registered against three individuals.

Teacher News शिक्षिका को MLC बनाने का वादा कर शिक्षक ने बलात्कार किया। हद तो ये हो गयी, कि शिक्षिका को रेप के बाद ब्लैकमेल का भी शिकार होना पड़ा। इस मामले में शिक्षिका ने तीन लोगों पर FIR दर्ज करायी है। मामला बिहार के गयाजी जिले के चाकंद क्षेत्र का है। जहां, एक शिक्षिका ने साथी शिक्षक समेत तीन लोगों पर एमएलसी बनाने का झांसा देकर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बक्सर जिले के रहने वाले शिक्षक प्रकाश ने उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा और दावा किया कि उसकी पहुंच उच्च स्तर तक है। आरोप है कि उसने शिक्षिका को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी बनवाने का भरोसा दिलाया और इसी सिलसिले में फरवरी 2024 में वाराणसी बुलाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षिका ने अपनी शिकायत में कहा गया है कि वाराणसी में आयोजित बैठक के नाम पर उससे 1.50 लाख रुपये की मांग की गई। शिक्षिका का आरोप है कि वह नकद राशि लेकर वाराणसी पहुंची, जहां एक होटल में ठहरने के दौरान उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा सहयोगियों की मदद से आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया गया।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बाद में वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया। शिकायत के मुताबिक आरोपित उसे विभिन्न स्थानों पर बुलाते रहे और दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बनाने के साथ-साथ उससे कुल 14.81 लाख रुपये वसूल लिए। इस कारण वह आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई तथा कर्ज के बोझ तले दब गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट के निर्देश के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने बक्सर निवासी प्रकाश, गंगाराम और कृष्णा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर कुमारी मनीषा सिंह को सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close