जमशेदपुर की शंभवी ने रचा इतिहास…ICSE में देश भर में टॉप कर झारखंड का नाम किया रोशन…इस बेटी को हर तरफ मिल रही बधाई

Jamshedpur's Shambhavi created history...brought laurels to Jharkhand by topping the country in ICSE...this daughter is getting congratulations from all quarters

ICSE-2025 के मैट्रिक बोर्ड के परिणाम में झारखंड के जमशेदपुर की बेटी और लोयला स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा शंभवी जायसवाल ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गौरवान्वित किया है। शंभवी जायसवाल सेल्फ स्टडी के बल पर ICSE में कंट्री टॉपर बनी है।

शंभवी के पिता डॉ अभिषेक जायसवाल जमशेदपुर के मेहर बाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट है। जबकि, शंभवी की मां डॉक्टर ओजस्वी शंकर जमशेदपुर के मणिपाल हॉस्पिटल कॉलेज में सीनियर गायनोलॉजिस्ट है। बेटी की इस उपलब्धि पर पिता डॉक्टर अभिषेक जायसवाल ने द फॉलोअप से बातचीत करते हुए बताया कि जब शंभवी के पूरे देश में टॉप करने की सूचना मिली, तो पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन बेटी हमेशा स्कूल में टॉप करती थी। वो कंट्री में टॉप करेगी इसकी संभावना नहीं थी, लेकिन बेटी ने इसे सच कर दिखाया। बच्ची की सफलता पर भगवान के प्रार्थी हैं और भविष्य में बेटी की तरक्की की प्रार्थना करते हैं।

बता दें कि शंभवी जायसवाल आगे चलकर कंप्यूटर साइंस में इंजीनियर बनना चाहती है। वहीं पढ़ाई के अलावा पेंटिंग में उसकी काफी रुचि है। शंभवी ने अपनी इस सफलता पर शसारा श्रेय उसकी मम्मी डॉक्टर ओजस्वी शंकर को दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पढ़ाई के दौरान आने वाले सभी डाउट्स को मम्मी ही क्लियर किया करती थी। इसके अलावा उसने कहीं भी एक्स्ट्रा क्लासेस या कोचिंग नहीं ली है। घर पर सेल्फ स्टडी के बल पर ही उसने पूरे देश में सफलता का परचम लहराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close