Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से उल्टी चाल चलेंगे शनि, 138 दिनों तक मीन राशि में वक्री रहेंगे शनिदेव, करियर, नौकरी, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन पर दिखेगा प्रभाव

Shani Vakri 2026: 27 जुलाई 2026 से शनि मीन राशि में वक्री होंगे और 11 दिसंबर तक उल्टी चाल चलेंगे। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर शनि वक्री का संभावित प्रभाव।

Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को कर्म, न्याय, अनुशासन और जिम्मेदारी का कारक माना जाता है। शनि से हिंदू पुराणों में श्रेष्ठता का भाव आता है। मान्यता है कि शनि की चाल में होने वाला परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है। 27 जुलाई 2026 को शनि मीन राशि में वक्री (Retrograde) होंगे और लगभग 138 दिनों तक उल्टी चाल चलने के बाद 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ लोगों को धैर्य, संयम और सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं शनि वक्री का सभी राशियों पर संभावित प्रभाव।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष राशि

शनि की वक्री चाल नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। चुनौतियों के बावजूद कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और करियर में प्रगति के अवसर बनेंगे।

वृषभ राशि

करियर में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। काम का दबाव बढ़ सकता है और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। धैर्य और समय प्रबंधन की जरूरत होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर अपेक्षित सम्मान नहीं मिलने की स्थिति बन सकती है। कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

कर्क राशि

करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, लेकिन सही समय पर निर्णय नहीं लेने से महत्वपूर्ण मौके छूट सकते हैं। सोच-समझकर कदम उठाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशि

नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा और लाभ में कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को ऋण लेने की नौबत आ सकती है। व्यापार में रणनीति मजबूत रखने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि

बजट बिगड़ने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक तनाव की स्थिति बन सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

वृश्चिक राशि

परिवार और स्वास्थ्य दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। यात्रा के दौरान लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।

धनु राशि

यात्राओं में अधिक समय व्यतीत होगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। करियर और आर्थिक योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।

मकर राशि

परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। बातचीत में संयम और सही शब्दों का चयन लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक यात्राओं से खर्च बढ़ सकता है। हालांकि अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ मिलने की भी संभावना है।

मीन राशि

शनि आपकी ही राशि में वक्री होंगे, इसलिए आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतें। इस दौरान लाभ और हानि दोनों की स्थितियां बन सकती हैं। सोच-समझकर निवेश और खर्च करना बेहतर रहेगा।

नोट: यह राशिफल और ग्रहों के प्रभाव ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें व्यक्तिगत भविष्य की निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close