परिवारिक विवाद में दुकानदार ने की आत्महत्या , जांच में जुटी पुलिस

गढ़वा। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कोणमंडरा निवासी छवि लाल साह 50 वर्ष ने पारिवारिक विवाद में आकर गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छविलाल साह भवनाथपुर कर्पूरी चौक के समीप पान दुकान चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था।

सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना के एएसआई रबुल अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को फंदे से उतरवाने के बाद पंचनामा कर शव का अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेजवाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों के अनुसार गुरुवार के सुबह छविलाल साह और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा झंझट हुआ था, इसी गुस्से में आकर उसने खपरैल मकान के अंदर कंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close