सरकारी राशि खर्च नहीं करने वाले मुखिया और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पर गिरी गाज, DDC के निर्देश पर जारी हुआ शोकॉज

धनबाद । उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।

बैठक में नरेगा, पीएम आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, वीर शहीद पोटो हो योजना, बिरसा हरित ग्राम, बिरसा सिंचाई कुप, पुरानी योजनाएं, सोकपीट, पशुधन शेड, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, मेरी मिट्टी मेरा देश, आधार सीडिंग, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मुख्यमंत्री वेलफेयर योजना, एबीपीएस, पोषण वाटिका, पीएमएवाई-जी, 15वें वित्त सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना एवं बिरसा सिंचाई कूप योजना में विशेष ध्यान देते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने बिरसा सिंचाई कूप योजना से लोगों को लाभ पहुंचाने हेतु प्रचार-प्रसार हेतु भी निर्देशित किया।

पिछली बैठक में सभी मुखिया को कम से कम एक-एक आंगनबाड़ी के जीर्णोद्धार का दायित्व दिया गया था जिसकी समीक्षा उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा 8 पंचायत के मुखिया को, जिन्होंने अब तक 15वें वित्त से एक भी राशि का खर्च नहीं किया है वैसे सभी मुखिया पर शोकॉज करने का निर्देश दिया गया। जिसमे तोपचांची के 05 मुखिया, गोविंदपुर के 02 एवं एग्यारकुंड के 01 मुखिया को शोकॉज करने का निर्देश दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत सभी प्रखंड में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों हर हफ्ते प्रगति करते हुए 100 प्रतिशत योजनाओं को स्वीकृति देने एवं स्वीकृत योजनाओं में निर्माण कार्य शुरू करने को निर्देशित किया। वही पोषण वाटिका में प्रगति लाने हेतु उप विकास आयुक्त ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने को निर्देशित किया।

पंचायत भवनों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि जर्जर हुए पंचायत भवनों का मरम्मती जल्द सुनिश्चित कराएं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी। साथ ही अगर पंचायत भवन में 1 लाख तक के राशि खर्च हो तो उसे मुखिया के स्तर से 15 वें वित्त से करवाने को निर्देशित किया गया। इस दौरान ब्लॉक के कार्यों में ध्यान नहीं देने वाले बाघमारा, तोपचांची एवं एग्यारकुंड के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को भी शोकॉज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मनरेगा कार्य की पूरी तरह से निगरानी करने और मनरेगा से संचालित योजनाऐं धरातल पर दिखाई देने को निर्देशित किया। बैठक में मनरेगा से संचालित योजनाओं को लेकर अन्य कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली अहमद, पंचायती राज पदाधिकारी श्री कमलाकांत गुप्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

close