Skin Care Tips: बिना मेकअप किए भी चेहरे पर आएगी सोने जैसी चमक, रोजाना बस इन आसान टिप्स को करें फॉलो

Skin Care Tips : हर इंसान चाहता है कि वह खूबसूरत दिखें और इसके लिए लोग हर संभव कोशिश करते हैं। कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग भी खूबसूरत बनने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं लेकिन इन सभी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से हमारे चेहरे पर कई तरह की समस्याएं होने लगती है. ऐसे में आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ घरेलू टिप्स को फॉलो कर सकते हैं जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है.

खूबसूरत दिखने के लिए इन घरेलू टिप्स को करें फ़ॉलो ( Skin Care Tips )

रोजाना नींबू ( lemon benefits for skin ) मिलाकर गुनगुना पानी पिएं
आप अगर खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं तो आपको रोजाना सुबह दो गिलास गुनगुना पानी में नींबू कुछ बूंद डालकर पीना होगा. इससे शरीर से सभी विषैला पदार्थ निकल जाएंगे और आप हमेशा फ्रेश फील करेंगे और चेहरा ग्लो करेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धूप में निकलने से पहले सनस्‍क्रीन लगाएं 

अक्सर धूप की वजह से हमारी त्वचा काली पड़ जाती है। जो देखने में भी अच्छी नहीं लगती। ऐसे में त्वचा को हमेशा खूबसूरत और जवां बनाएं रखना है, तो चेहरे और हाथ-पैरों पर एसपीएफ सनस्क्रीन लगाना न भूलें। क्योंकि सनस्क्रीन आपको सूरज की तेज अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाने का काम करती है।

जंक फूड और स्‍मोकिंग बंद करें 

आप अगर खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो आपको जंक फूड का सेवन करना बंद करना होगा। जंक फूड से हमारे चेहरे को काफी नुकसान होता है और इसका सेवन करना चेहरे पर झुरिया दूर कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नियमित करें स्क्रबिंग-क्लींजिंग 

बढ़ते प्रदूषण और ज्यादा तनाव की वजह से चेहरे पर अक्सर दाग-धब्बे और झुर्रियां, झाईयां आने लगती हैं। इन सबसे बचने के लिए नियमित रूप से स्क्रबिंग-क्लींजिंग करना बेहद जरूरी है। स्क्रबिंग-क्लींजिंग करने से चेहरे की डेड स्किन साफ होती है जिससे चेहरे का ग्लो बढ़ता है। स्क्रबिंग-क्लींजिंग के बाद अच्छा माश्चराइजर लगाना बिल्‍कुल न भूलें।

फेशियल या ब्लीच करवाने से बचें 

अगर आप अक्सर अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फेशियल या ब्लीच करवाती हैं, तो इसके ज्यादा उपयोग से बचें। क्योंकि महीने में 2-3 बार फेशियल या ब्लीच करने से चेहरे की संवेदनशील त्वचा पर बुरा असर पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close