बाप की वर्दी पहनकर बेटा करता था ड्यूटी : सीनियर पुलिस ऑफिसर्स के सामने भी रौब झाड़ता, ऐसे खुला राज

समस्तीपुर: अपने पिता की वर्दी पहनकर एक बेटा बिहार पुलिस की ड्यूटी कर रहा था। युवक के पिता चौकीदार हैं, उनकी जगह बेटा उनके काम का बखूबी निभा रहा था। इतना ही नहीं युवक पुलिस अधिकारियों के सामने भी वर्दी में ही उपस्थित रहता था, लेकिन किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी।

मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के चौकीदार जीवछ पासवान के बदले उनका बेटा संजीत पासवान बीते एक साल से अपने पिता के बदले क्षेत्र में नौकरी कर रहा था। किसी केस की जांच के लिए जाना हो या कैदियों को जेल ले जाने की। हर जगह चौकीदार के बदले उसका बेटा नजर आता था। जबकि पिता अपनी ड्यूटी निभाने की बजाय घर पर आराम फरमाता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवक लगातार सोशल मीडिया पर अपने फोटो-वीडियो पोस्ट करता था। ऐसे में किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद दलसिंहसराय के डीएसपी ने मामले को लेकर जांच की बात कहीं है।

लोगों का कहना है कि उसके पिता जीवछ पासवान बीमार रहते हैं। जिस कारण वह थाने में उसके बदले ड्यूटी करने आता था। थाने के सभी कर्मचारियों और पदाधिकारी को इस मामले की जानकारी थी। इसके बावजूद वह अपने साथ उसे जांच में भी ले जाते थे। इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close