प्रदेश अध्यक्ष बर्खास्त : चुपके-चुपके समझौता कर तोड़ दिया हड़ताल……तो संगठन में हो गयी बगावत, प्रदेश अध्यक्ष को ही कर दिया बर्खास्त….कल हुआ था हड़ताल खत्म, आज जारी रखने का कर दिया ऐलान..देखें वीडियो

रांची। राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल में अब नया मोड़ आ गया है। सरकार के साथ हुए समझौते के बाद राजस्व उप निरीक्षक संघ में बगावत हो गयी है। संघ के अधिकांश लोगों ने समझौते से असहमति जताते हुए ना सिर्फ आंदोलन पर अडिग रहने का ऐलान कर दिया, बल्कि गुपचुप समझौता करने वाले प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर सिन्हा को संगठन से बर्खास्त कर दिया। आज बुलायी गयी आपात बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष लखीन्दर मांझी ने की।

दरअसल कल राज्य शासन के साथ राजस्व उप निरीक्षक संघ की वार्ता हुई थी। राज्य सरकार के आश्वासन के बाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर सिन्हा ने आंदोलन का खत्म करने का ऐलान कर दिया। आरोप है कि ना तो वार्ता के पूर्व और ना ही वार्ता के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने संघ के नेताओं को विश्वास में लिया और मनमर्जी तरीके से समझौते के बाद आंदोलन को खत्म कर दिया। आंदोलन को खत्म करने के ऐलान के बाद राजस्व उपनिरीक्षक संघ में बगावत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हड़ताल जारी रखने के संबंध में बैठक करते राजस्व उपनिरीक्षक संघ के सदस्य

कार्यकारी अध्यक्ष लखींदर मांझी ने संघ की आपात बैठक बुलायी, जिसमें संगठन विरोधी काम के आरोप में राज्याध्यक्ष अमर किशोर सिन्हा को पद से बर्खास्त कर दिया गया, वहीं महावीर प्रसाद को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि महामंत्री दुर्गेश मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष लखींदर मांझी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री रविंद्र प्रसाद और रविंद्र शुक्ला, कार्यकारी महामंत्री राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार साहू के अलावे अन्य पदों पर पूर्व की भांति बने रहेंगे।

बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है कि पूर्व की कार्यकारिणी ने जो समझौता किया था, उसे स्वीकार नहीं किया जायेगा। अब संघ की तरफ से किसी भी तरह की बातचीत नयी कार्यकारिणी करेगी। जब तक राज्य सरकार की तरफ से मांगों पर सार्थक चर्चा नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान नयी कार्यकारिणी ने किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close