ASI सस्पेंड थाना प्रभारी लाइन हाजिर : मां की हत्या के संदेह में लिए गए युवक की पुलिस कस्टडी में हुई मौत मामले में SP एक्शन में

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना इलाके के छाताबाद गांव निवासी नागो पाशी की पुलिस कस्टडी में मौत होने के मामले में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है जबकि थाना के एक अन्य एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है. एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामला बेहद गंभीर है, लिहाजा पुलिस ने मामले की न्यायिक जांच के लिए गिरिडीह की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश वीना मिश्रा को पत्र लिखा है. फिलहाल अभी तक बेंगाबाद थाना प्रभारी के रूप में किसी की पोस्टिंग नही की गई है.

क्या है मामला

बताते चलें की मृतक नागो पाशी को रविवार को बेंगाबाद थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. इससे पहले मृतक की मां अनपी देवी की हत्या रविवार को धारदार हथियार से कर दी गई थी. बाद में पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के बेटे नागो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. लेकिन आज सुबह संदेहास्पद स्थिति में नागो की मौत पुलिस कस्टडी में होने की बात सामने आई. इस दौरान डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम का वीडीयोग्राफी कराया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर करंट देने का भी गंभीर आरोप भी लगाया है. नागो पाशी की मौत के बाद उसके शव को थाना के चौकीदार के जरिए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इस दौरान पुलिस जवान भी सदर अस्पताल में मौजूद थे. परिजनों का कहना है कि वे नागो पाशी से कल मिलने गया था. उस वक्त थाना प्रभारी के साथ वरीय अधिकारी भी थाना में मौजूद थे, लेकिन उसे मिलने नही दिया गया. कहा गया कि अब जो होगा दूसरे दिन होगा. इसके बाद वो वापस घर आ गया. वहीं दूसरे दिन सोमवार को परिजनों को जानकारी मिली की नागो पाशी की मौत हो गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close