…बस तीन दिन में झारखंड से गरमी की छुट्टी…. 15 जून से मानसून के सक्रिय होने का पूर्वानुमान .. यहां होगी बारिश

रांची। … बस कुछ ही घंटे और है…फिर झारखंड से गरमी की विदाई हो जायेगी। 15 जून से झारखंड में झमाझम बारिश होने वाली है। इस बार चिलचिलाती गरमी ने लोगों को बैचेने कर दिया है। ऐसे में हर कोई इंतजार कर रहा है कि गरमी की विदाई हो और बारिश से मौसम सुहाना बने। झारखंड मौसम विभाग ने इस बात के संकेत दिये हैं कि जल्द ही झारखंड में मानसून की बारिश शुरू हो जायेगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक लू का खतरा अब खत्म हो जायेगा। झारखंड के उत्तर पूर्वी जिलों मे यानि रांची, रामगढ़, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, बोकारो में 24 से 48 घंटे के भीतर मौसम बदलेगा और रूक-रूककर बारिश होगी। इन इलाकों में बादल घिरे रहेंगे और तापमान में गिरावट आयेगी। हालांकि झारखंड में अभी से ही प्री मानसून की बारिश दिखाई देने लगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 15 जून के बाद पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय हो जायेगा। इस बार दक्षिण पश्चिम सामान्य बना रहेगा। अभी झारखंड के मौसम की बात करें तो पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, मेदिनीनगर, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, चाईबासा, गढ़वा, गुमला, जैसे इलाकों में खूब गरमी पड़ रही है। वहीं देवघर, दुमका, गिरीडीह, धनबाद, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा जिले में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं। हालांकि पूरे झारखंड में अब हालात सामान्य हो जायेंगे। बारिश लोगों को राहत देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close