Teacher Recruitment Update: इसी महीने शुरू होगी शिक्षक भर्ती…. इस जिले में सबसे ज्यादा वेकैंसी…देखिए आपके जिले कितनी होगी भर्तियां

रांची। शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का अब इंतजार खत्म होने वाला है। इसी महीने से शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। माना जा रहा है कि राज्य स्थापना दिवस यानी 15 नवंबर के पहले ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसके लिए रोस्टर क्लीयरेंस का काम आखिरी चरण में है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने पदनाम बदलकर सहायक आचार्य प्राथमिक शिक्षक की नियुक्ति के लिए पहले चरण में 25996 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग 15 नवंबर यानी राज्य स्थापना दिवस के पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को पत्र भेज सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिलावार सीटों की संख्या

आपको बता दें कि सितंबर महीने में ही कैबिनेट ने प्रदेश में 50000 शिक्षको की भर्ती सहायक आचार्य के पदनाम से करने का फैसला लिया था। जिसके लिए रोस्टर के लिए क्लीयरेंस करने की बात भी कही जा रही थी। जिलों द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर अब राज्य स्तर पर प्रस्तावों की स्क्रूटनी की जा रही है और सत्यापन के बाद तत्काल झारखंड कर्मचारी आयोग को नियुक्ति प्रक्रिया संबंधित अधियाचन भेजी जा सकती है।

प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली को सरकार ने पहले ही स्वीकृति दे दी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षा लेने की बात भी सामने आ चुकी है। कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 तक के लिए अलग-अलग परीक्षा होगी। राज्य में प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति के लिए मातृभाषा में परीक्षा पास अनिवार्य होगा। आपको बता दें कि जिलों से जो आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस की जानकारी आई है, उसके मुताबिक पलामू में सबसे ज्यादा शिक्षक के पद रिक्त हैं, जबकि दूसरे नंबर पर गिरिडीह में शिक्षकों की भर्ती होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close