Teacher Vacancy : 7000 पदों पर होगी कंप्युटर शिक्षक की भर्तियां…. 2 लाख सामान्य शिक्षकों के पदों पर भी होगी नियुक्तियां.. देखिये कहां कितने पद

पटना। बिहार में शिक्षकों की फिर से बंपर वेकैंसी आने वाली है। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी हो सकता है। शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारी भी की है। कंप्यूटर शिक्षकों के 7360 पदों को सृजित करने का प्रस्ताव प्रशासी पद वर्ग समिति को भेजा जा चुका है।

स्वीकृति मिलते ही बहाली शुरू हो जायेगी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों के अधिकतर पद खाली हैं। खासतौर पर अधिकतर उत्क्रमित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में पद रिक्त हैं। ऐसे स्कूलों की संख्या छह हजार से अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक बिहार में सामान्य शिक्षकों की भर्ती को लेकर कई मामलों में तैयारी पूरी की जा चुकी है। विभाग की मंजूरी मिलते ही 2 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें प्रारंभिक शिक्षक के 80 हजार से ज्यादा पदों पर जबकि अपर प्राइमरी लेवल के 1 लाख से अधिक पदों को शामिल किया जाएगा।

बिहार में शिक्षकों के पद पर जल्द भर्तियां की जाएंगी। इसमें उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए 89,734 पदों पर नए शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा माध्यमिक स्कूलों के लिए 44,193 पदों पर बहाली होगी। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के लिए कुल 1,21,927 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close