शिक्षिका की मौत : 7वीं मंजिल से महिला टीचर ने लगा दी छलांग…..डाक्टर पिता के साथ रहती थी शिक्षिका,…हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पटना। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। एक शिक्षिका ने 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना पटना के दानापुर स्थित आदमपुर विकासपुरम की बतायी जा रही है। शिक्षिका की पहचान शबनम राज के रूप में हुई है। 32 साल की शबनम के पिता हरेराम महतो हैं। शबनम सगुना पुलिस चौकी के आदमपुर में रहती थी।

32 वर्षीय महिला शिक्षिका ने एक भवन के 7वें मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, मामले जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर दानापुर पुलिस ने मृतक शिक्षिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम व सभी कानूनी प्रकियाएं पूरी करने के बाद पुलिस ने डेड बॉडी को मृतक शिक्षिका के परिजनों को सौंपा दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close