शिक्षक की हत्या : पत्रकार मर्डर के अंदाज में शिक्षक की भी हुई हत्या, मार्निंग वाक के दौरान सर पर मारी गोली, बेटे की हत्या मामले में थे गवाह

बेगूसराय।भाई की हत्या का चश्मदीद गवाह रहे पत्रकार की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक सेवानिवृत शिक्षक की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। शिक्षक भी अपने बेटे की हत्या का गवाह थे। बिहार में पिछले 24 घंटे में 5 जगहों पर गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें से 3 लोगों की हत्या हो गयी है। बिहार के बेगुसराय में शिक्षक की हत्या पर मामला गरम हो गया है।

शिक्षक का नाम जवाहर चौधरी है। फतेहा निवासी जवाहर चौधरी मॉर्निंग के लिए जा रहे थे। तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने रिटायर्ड शिक्षक को दो गोली मारी, जिसमें एक सिर पर लगी। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी यह पता नहीं चला कि कितने की संख्या अपराधी आए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 साल पहले इनके बेटे की भी हत्या हुई थी, एक-दो दिन में वो बेटे की हत्या मामले में गवाही देने वाले थे। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा हॉल्ट के पास की है।रिटायर्ड शिक्षक के बेटे नीरज (32) की हत्या जमीन विवाद में हुई थी। अपने बेटे की हत्या मामले में शिक्षक इकलौते गवाह थे। माना जा रहा कि इसी लेकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

अब केस में एक भी गवाह नहीं रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी बछवाड़ा पुलिस को दी। फिलहाल मौक पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बछवाड़ा थाना अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक को अपराधियों ने गोली मारी है। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच-पड़ताल की जा रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close