प्रभसिमरन और हरप्रीत बरार के शानदार प्रदर्शन के बदौलत पंजाब ने दिल्ली को 31 रन से हारकर प्ले ऑफस की रेस से किया बाहर

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 59वां मुकाबला खेला गया। पंजाब किंग्स ने दिल्ली को न सिर्फ 31 रन से हराया, बल्कि दिल्ली को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन के शतक की बदौलत 7 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन ही बना सकी।

168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने ठोस शुरुआत दी। डेविड वार्नर (54) और फिल सॉल्ट (21) के बीच पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई। जब तक दोनों क्रीज पर थे तब तक दिल्ली की जीत आसान लग रही थी। इन दोनों के आउट होने के बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई। मिचेल मार्श, राइली रूसो, अक्षर पटेल और मनीष पांडे क्रमशः 3,5,1,0 रन बनाकर आउट हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंत में प्रवीण दुबे और अमन खान ने 16-16 रन बनाए। कुलदीप यादव ने नाबाद 10 रन की पारी खेली। पंजाब के इम्पैक्ट प्लेयर हरप्रीत बरार ने 4 विकेट चटकाए। राहुल चाहर और नेथन एलिस को दो-दो विकेट मिले। इस हार से दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

इससे पहले, टॉस कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में कप्तान शिखर धवन 7 रन बनाकर ईशांत शर्मा को अपना विकेट थमा दिया। लिविंगस्टन भी कुछ ज्यादा नहीं कर पाए। वह 4 रन बनाकर आउट हुए। जितेश शर्मा भी 5 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद प्रभसिमरन ने सैम करन (20) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। सैम करन के आउट होने के बाद प्रभसिमरन ने तेजी से रन बटोरे। साथ ही आईपीएल में अपनी पहली सेंचुरी पूरी की। प्रभसिमरन 65 गेंद पर 103 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की तरफ से ईशांत शर्मा ने दो विकेट चटकाए। अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिले।

Related Articles

close