महिला पुलिस की लाश होटल में मिली… किडनैपिंग केस में मुंबई गयी लेडी कांस्टेबल… संदिग्ध हालत में शव मिलने से मचा हड़कंप… SSP ने …

मुज्फ्फरपुर। किडनैपिंग की केस में मुंबई गयी महिला कांस्टेबल की महाराष्ट्र में मौत हो गयी। इन्वेस्टिगेशन के दौरान महिला कांस्टेबल की मौत से बिहार पुलिस में हड़कंप है। महिला पुलिसकर्मी का नाम कविता कुमारी है, जो ब्रह्मपुरा थाना नें पदस्थ थी। मूल रूप से बिहार के भोजपुर की रहने वाली कविता महाराष्ट्र एक किडनैपिंग के केस के इन्वेस्टिगेशन में गयी थी। इसी दौरान महिला कांस्टेबल की मौत से शक और सवाल का जाल उलझ गया है। इधर इस मामले में बिहार पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।

पुलिस टीम को अपहरण कांड की छानबीन के लिए मुंबई भेजे जाने की बात बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी अनुसंधान में बाधा का हवाला देकर इसे गोपनीय रख रहे हैं। घटना के बाद एसएसपी जयंतकांत ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात की। इसमें मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। ब्रह्मपुरा थानेदार अनिल गुप्ता ने बताया कि मुंबई में पुलिस टीम के साथ गई महिला सिपाही कविता की मौत की सूचना गुरुवार रात में मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले की कोईलवर निवासी बिहार पुलिस की कांस्टेबल कविता कुमारी का शव महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक होटल के कमरे से गुरुवार को संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया। वह कोईलवर नगर वार्ड संख्या-तीन निवासी बिरज कुमार की पुत्री थी। उसकी पोस्टिंग मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना में थी। कविता की मां माया देवी पूर्व में वार्ड पांच की पार्षद रह चुकी हैं।

आनन-फानन में पिता पटना से हवाई जहाज से पुणे के लिए रवाना हो गए हैं। बताया गया कि महिला सिपाही के पति भी वहां पहुंच रहे हैं। मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है। कविता दो बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। कविता की शादी छह माह पूर्व फरवरी में बड़हरा थाना के फरना गांव निवासी भुपेन्द्र पासवान से हुई थी। भूपेंद्र वन विभाग में कार्यरत हैं। महिला सिपाही की मौत के पीछे की वजह क्या है, ये तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close