दुल्हन ने कर दिया कांड: सुहागरात के दिन दुल्हन ने किया ऐसा कारनामा, कि दुल्हा अब तक सदमें से नहीं उबर पाया….बात पहुंच गयी पुलिस तक

मथुरा।सुहागरात के दिन दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया, कि दुल्हा अब तक सदमें से नहीं उबर पाया है। शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने सुहागरात के दिन ही पति को बेहोश कर रफ्फूचक्कर हो गयी। माना जा रहा है कि दुल्हन के स्वजन भी कहीं आसपास ही थे। बताया जाता है कि दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को शादी के लिए एक लाख रुपये भी दिए थे। सुबह दूल्हा पक्ष के लोग जागे तो कमरे में दुल्हन और उसके साथ आए स्वजन दिखाई नहीं दिए।

ससुराल वालों की लाख खोज के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सकता है. अब पीड़ित दूल्हा पक्ष के लोगों ने पुलिस में मामले की शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक ये मामला मथुरा के सौंख थाना क्षेत्र का है. यहां इसी शनिवार को एक युवक की शादी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया है कि युवक के रिश्तेदार के एक परिचित ने सोमभद्र जिले की रहने वाली लड़की से शादी कराई थी. तय कार्यक्रम के तहत लड़की वाले सौंख पहुंचे थे। शनिवार शाम कस्बा के एक मंदिर में दोनों दूल्हा-दुल्हन बने और मंडप के नीचे सात फेरे लेने के बाद एक-दूसरे के वरमाला पहनाकर शादी रचाई।

दुल्हन बनी युवती को स्वजन ने मंदिर से विदा किया। ससुराल पहुंची दुल्हन ने मौका देख दूल्हे के स्वजन को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। स्वजन बेहोशी की हालत में गहरी नींद में सो गए। रात को ही दुल्हन रफूचक्कर हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close