दुल्हन बस डालने ही वाली वरमाला, …तभी पहुंच गयी दुल्हे की प्रेमिका, शादी समारोह में मच गया बवाल, जानिये फिर क्या हुआ…

महोबा(यूपी)। दुल्हन बस दुल्हे को वरमाला डालने ही जा रही थी, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ, कि दुल्हन ने बारात ही बैरंग लौटा दी। मामला उत्तर प्रदेश के महोबा का है, जहां प्रेमी की शादी में प्रेमिका पहुंच गयी और जमकर बवाल काटा। इधर, दुल्हन को जब होने वाले पति की प्रेम कहानी का पता चला, तो उसने शादी से इनकार कर दिया। दरअसल स्यावन गांव के रहने वाले हरप्रसाद की बेटी गायत्री के विवाह की रस्में चल रही थीं. जनपद के ही गोरहारी गांव से दूल्हा बने ब्रजकिशोर प्रजापति की बारात दरवाजे पहुंचते ही सभी विवाह की रस्मों में जुटे हुए थे।

इसी दौरान अचानक तीन बच्चों की मां ने आकर शादी में बवाल कर दिया. हमीरपुर जनपद के राठ निवासी तीन बच्चों की मां संतोषी ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताकर जमकर हंगामा किया. शादी में दूल्हे की प्रेमिका होने की सच्चाई समाने आने पर दूल्हे को जयमाला डालने जा रही दुल्हन ने शादी करने से ही मना कर दिया। दूल्हे की प्रेमिका ने विवाह कार्यक्रम में जमकर बवाल करते हुए शादी को ही रुकवा दिया। वहीं दुल्हन पक्ष ने भी शादी करने से इनकार दिया और पुलिस को सूचना दे दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुल्हन गायत्री ने कहा कि यह उसके और परिवार के साथ धोखा है. शादी के पहले ऐसी कोई बात नहीं बताई गई थी और अचानक शादी के दिन प्रेमिका ने आकर दूल्हे की सच्चाई उजागर कर दी है. दुल्हन के परिजनों ने शादी में खर्च हुए रुपये की अदायगी किए जाने की मांग पुलिस से की. दुल्हन के परिवार का कहना है कि शादी में तकरीबन 10 लाख रुपये खर्च हुए हैं जिसे वर पक्ष से दिलाया जाए। दूसरी तरफ विवाह कार्यक्रम में पहुंची दूल्हे की प्रेमिका संतोषी ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

रिश्तेदारी के माध्यम से उसकी मुलाकात ब्रजकिशोर से हुई थी और दोनों के बीच नजदीकी होने के बाद ब्रजकिशोर ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी की थी. चार साल से वह दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे, जिसके चलते पति ने भी उसे छोड़ दिया है। अब ऐसे में अचानक बिना बताए ब्रजकिशोर द्वारा विवाह किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर वह 80 किमी. की दूरी तय कर हमीरपुर के राठ से महोबा के स्यावान गांव पहुंची है। संतोष प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, दूल्हा बने प्रेमी ब्रजकिशोर ने महिला के सभी को भी बेबुनियाद बताया और कहा कि उसकी सिर्फ महिला से फोन पर बात होती थी. उससे उसका कोई संबंध नहीं है और वह उससे शादी नहीं करेगा. उसने प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया. एक तरफ दुल्हन ने दूल्हे की सच्चाई जान विवाह करने से मना किया है तो वहां दूसरी तरफ दूल्हा बने प्रेमी ने प्रेमिका से शादी से इनकार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close