रात एक बजे बहू के कमरे में घुस गया दारोगा, सास ने बाहर से बंद कर दरवाजा….फिर दारोगा ने… जानिये पूरा मामला

ललितपुर। दारोगा पर महिला ने गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोप है कि आधी रात नई बस्ती चौकी इंचार्ज नवाब सिंह एक महिला के कमरे में घुस गए। जब इस बारे में महिला की सास को पता चला तो सास ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगी. यह देख चौकी इंचार्ज ने अपने दो सिपाहियों को मौके पर बुला लिया।

मामला यूपी के ललितपुर का है। महिला ने आरोप लगाया है कि दारोगा उसके घर में जबरन घुसकर तलाशी लेने लगा। जब उसने मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया तो दारोगा धमकी देने लगा। इसके बाद वर्दी की धौंस दिखाकर मौके से फरार हो गया। यह मामला सदर कोतवाली अंतर्गत गांधीनगर का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित बुजुर्ग महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची. उसने मोबाइल में कैद नई बस्ती चौकी इंचार्ज नवाब सिंह का वीडियो दिखाया और आरोपी दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस अधीक्षक ने सीओ सदर को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथी सिपाहियों को बुलाने के बाद दारोगा ने गेट खुलवाया. इसके बाद महिला के परिजनों को जांच के लिए आने को कहा. साथ ही वर्दी की धौंस दिखाकर धमकी देते हुए दारोगा फरार हो गया. वहीं, अन्य दो पुलिसकर्मी महिला और उसके परिजनों का वीडियो बनाने लगे और जांच की बात कहने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close