गाय ने दिया जुड़वां बछड़े को जन्म… डाक्टर भी हैरान … गाय और दोनों बछिया पूरी तरह तंदुरुस्त… लोग मान रहे चमत्कार

बेतिया। इंसानों में तो जुड़वां बच्चे आम हैं, लेकिन, जानवरों में जुड़वा बच्चे हों तो हैरानी होनी लाजिमी है। ऐसा ही एक मामला बेतिया के बगहा से सामने आया है। जहां, एक गाय ने जुड़वां बछड़े को जन्म दिया है। ये खबर पूरे इलाके में कौतूहल का विषय है। खुद पशु चिकित्सक भी इसे चमत्कार कह रहे हैं और इसे रेयर एंड रेयरेस्ट बता रहे हैं। अच्छी बात ये है कि गाय के साथ दोनों बछड़ा भी पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

बगहा पुलिस जिला के ठकराहा प्रखंड के ठकराहा गांव में सिंहासन गोंड के घर एक गाय ने दो बछड़े को जन्म दिया। गाय ऐसे एक बार में एक ही बच्चे को जन्म देती है। दरअसल इस गाय का कृत्रिम गर्भाधान हुआ था । सामान्य तौर पर एक बार मे गाय एक एग ही रिलीज करती है, जिसे स्पर्म डिफ्यूज करता है। जिससे एक बच्चे का जन्म होता है। लेकिन कभी कभी वो एक एग में विखंडन हो जाता है और गर्भ में दो बछड़ो का विकास होता है, इस तरह से जुड़वा बच्चे बिल्कुल एक जैसे दिखते है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पशु चिकित्सक ने बताया कि ऐसा बहुत कम हुआ है कि गाय एक बार में दो एग रिलीज करे। इस मामले में ऐसा 11 का विखंडन हुआ है। इसी कारण जुड़वा दोनों बछिया का रंग रूप में एक दिख रहा है। डॉक्टर ने ये भी बताया कि अगर गाय शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत हो तभी ऐसा होता है। फिलहाल गाय की दोनों बच्चियां और गाय स्वस्थ है। दोनों बछिया का रंग रूप एक जैसा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close