झारखंड: छठियारी के कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, 20 से ज्यादा लोग घायल, छह की हालत गंभीर

चतरा। छठियारी के कार्यक्रम से लौट रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के जापुट गांव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग छठियारी के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान आधे रास्ते में गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चोरी और आसपास के गांव के लोग सिमरिया प्रखंड के एक गांव में आयोजित छठियारी के कार्यक्रम में गए हुए थे। कार्यक्रम में खाने पीने के बाद सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया  और गाड़ी असंतुलित होकर सड़क के नीचे एक गड्ढे में जा गिरी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। छह लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उसे दूसरे जगह पर रेफर कर दिया गया है। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है की गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी जिसकी वजह से यह पूरा हादसा हो गया। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close