2300 कर्मियों का त्योहार हुआ फीका , नगर निगम कर्मियों को नही मिला वेतन व प्रोत्साहन राशि..

ranchi । दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी वासियों में 2 साल बाद इस साल गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मगर रांची नगर निगम के सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और एचईसी कर्मियों को वेतन व प्रोत्साहन राशि ना मिलने से उनके लिए दुर्गा पूजा का आनंद फीका पड़ सकता है। इस बार पूजा में बिना वेतन और प्रोत्साहन राशि के कर्मी त्योहार मनाएंगे।

2300 सफाई कर्मियों की प्रोत्साहन राशि बकाया

रांची नगर निगम के 2300 सफाई कर्मियों की एक करोड़ 38 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि बकाया है। कोरोना महामारी के बीच शहर की सफाई व्यवस्था और सैनिटेशन का जिम्मा सफाई कर्मियों ने संभाला था। सफाई कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। इसे देखते हुए रांची नगर निगम ने उस वक्त स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में सभी सफाई कर्मियों को 2000 रुपए प्रति माह प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया था। सफाई कर्मी को 3 महीने की प्रोत्साहन राशि मिलनी थी, जो अब तक नही मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि निगम के सफाई कर्मियों ने कोरोना काल में जिस तरह का काम किया उसे कोई भुला नहीं सकता। प्रोत्साहन राशि को लेकर कई बार बैठक हुई। मगर भुगतान में इतना विलंब करना सही नहीं है।

एचईसी कर्मियों का भी पिछले 6 माह का वेतन बकाया

एचईसी कर्मियों का भी पिछले 6 माह का वेतन बकाया है। इस कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रबंधन द्वारा पूजा के समय 15 दिन का वेतन दिया गया था मगर यह उनके लिए पर्याप्त नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close