राज्यपाल हादसे में बाल बाल बचे, बुलेटप्रूफ कार की डिस्क टूटी, देर रात हुआ हादसा, दूसरी कार से भेजे गये..

इंदौर। कर्नाटक के राज्यपाल की गाड़ी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी। राज्यपाल की बुलेटप्रूफ कार की डिस्क टूट गयी। कर्नाटक के राज्यपाल सरकारी बुलेटप्रूफ कार से इंदौर से नागदा जा रहे थे। उसी दौरान पंथपिपलई के समीप कार के टायर में लगी डिस्क टूट गई। घटना देर रात करीब 12 बजे की है। पंथपिपलई के समीप गंभीर हादसा होते-होते रह गया।

घटना की वजह से कार अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ से वाहन नियंत्रित कर लिया। राज्यपाल सहित अन्य लोगों को दूसरी कार से नागदा भेजा गया। जानकारी के अनुसार कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत शनिवार रात करीब 11.10 की फ्लाइट से इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे थे। जहां से वह उज्जैन पुलिस की वीआइपी बुलेटप्रूफ कार से नागदा के लिए रवाना हुए थे। रात करीब 12.15 बजे कार इंदौर रोड पर पंथपिपलई के समीप पहुंची थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहां अचानक उनकी कार के टायरों में लगी डिस्क टूट गई और कार अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक ने तत्काल उस पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं और राज्यपाल गेहलोत सहित कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। हादसे के तुरंत बाद राज्यपाल गेहलोत सहित अन्य को दूसरी कार से नागदा भेजा गया।

हादसे के संबंध में आरआइ रंजीतसिंह ने बताया कि बुलेटप्रूफ कार का वजन सामान्य कारों से तीन से चार गुना अधिक रहता है। शनिवार रात को कार से राज्यपाल नागदा जा रहे थे। पंथपिपलई के समीप गड्ढे के कारण एकाएक टायर में लगी डिस्क टूट गई। हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी है। राज्यपाल सहित अन्य लोगों को दूसरी कार से नागदा भेजा गया था। टूटी डिस्क को सुधारने के लिए तत्काल भोपाल भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close