मंडप छोड़ भागा दूल्हा: स्कॉर्पियो नहीं मिला तो शादी के बीच ही दूल्हा हो गया गायब, दुल्हन करती रही इंतजार और फिर…

उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद से एक अजब गजब खबर आ रही है। जहां एक शादी में एक दूल्हा शादी की रस्मों के बीच ही गायब हो गया। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने स्कॉर्पियो की डिमांड की थी, लेकिन दुल्हन के परिजन नहीं दे पाए। दूल्हा शादी समारोह की रस्मों के बीच ही अचानक गायब हो गया। लड़की पक्ष ने कई बार दूल्हे से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन दूल्हे ने फोन ही स्विच ऑफ कर दिया। बारात फर्रुखाबाद से आई थी।शिकोहाबाद के स्टेशन रोड पर एक गेस्ट हाउस में मैरिज होम में शादी गुरुवार की रात हो रही थी।

मिली जानकारी अनुसार,धूमधाम से घुड़चढ़ी हुई और जयमाला हो गई लेकिन रात को दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्मों से पहले ही शुकवार सुबह 4 बजे अचानक ही दूल्हा गायब हो गया। जानकारी हुई कि दूल्हे को दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी नहीं मिली है, इसलिए दूल्हा शादी छोड़कर चला गया है। दुल्हन के पिता राजेन्द्र सिंह होमगार्ड है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं दूल्हे के पिता सूरज सहाय यादव परिवहन विभाग में एटीएस के पद पर कार्यरत हैं। दुल्हन के पिता राजेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि शादी में 22 लाख रुपए दिए हैं लेकिन अचानक ही दरवाजे पर बारात आने के बाद दूल्हा स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग करने लगे, इतनी जल्दी इतनी बड़ी मांग को पूरा न कर पाने कारण दूल्हा गायब हो गया।

दूल्हे के चले जाने पर हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन अपने दूल्हे का दोपहर तक इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा नहीं आया। अब दुल्हन गेस्ट हाउस से परिवार सहित अपने घर को चली गई है। फिलहाल दूल्हे के पिता राजेंद्र सिंह यादव ने थाना शिकोहाबाद में दूल्हे व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close