मंत्री को मिली धमकी: “…आये तो चेहरे पर पोतूंगा कालिख, गोली भी मारूंगा”, मंत्री ने दर्ज करायी शिकायत, कहा.. ये तो

पटना। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोजपा के प्रमुख पशुपति कुमार पारस को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें दिल्ली के आवास के ऑफिस में लगे लैंडलाइन पर कॉल करके दी गई है। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को देर रात अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी. इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दी थी। उन्होंने बताया कि रात को 12 बजे किसी अज्ञात ने फोन करके कहा कि तुम चिराग पासवान को अपना भतीजा नहीं मानते हो. उनके बारे में फालतू बात करते हो। मैं तुम्हें हाजीपुर नहीं आने दूंगा. साथ ही तुम्हारे चेहरे पर कालिख पोत दूंगा और तुम्हें जान से मार दूंगा।

धमकी देने वाले ने कॉल पर कहा कि हाजीपुर में मिलेगा तो मारा जाएगा ऐसे ही। इसका कोई जनाधार है। बिहार में चिह्नता है सब। कौन है ये?’। मामला सामने आने के बाद से दिल्ली से लेकर पटना तक सनसनी मच गई है।इस मामले में बुधवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना में लिखित तौर पर शिकायत की गई है। अब दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कंप्लेन करने के बाद बुधवार शाम में केंद्रीय मंत्री दिल्ली से पटना पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को धमकी मिलने की पूरी जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना में केंद्रीय मंत्री के तरफ से उनके कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार ने लिखित शिकायत की है। अपने आवेदन में उन्होंने लिखा है कि 22 अगस्त की रात 11:55 बजे अनजान मोबाइल नंबर 9535526056 से सरकारी लैंडलाइन नंबर पर कॉल आया। इधर इस मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार पर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है. इस दौरान उन्होंने जदयू पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जदयू के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं. अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए. मगर, उन्होंने कुछ परिंदे पैदा कर रखे हैं ऐसे लोगों में ये तमाम लोग आते हैं।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे आज पटना के विद्यापति भवन में पंडित राजकुमार शुक्ला के शहादत दिवस में सम्मिलित होने आए थे। इस दौरान उन्होंने पशुपति कुमार पारस को जान से मारने की धमकी मिलने पर कहा कि बिहार में हालात इस तरह हैं कि अब केंद्रीय मंत्री को भी जान से मारने की धमकी मिल रही है। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. इस मामले को केंद्र सरकार गंभीरता पूर्वक ले रही है और बिहार सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close