दफ्तर में पहुंचे बंदर ने खंगाली फाइलें, VIDEO हो रहा है जमकर वायरल, अफसरों ने दिया केले का लालच तो…

सहारनपुर। बंदर की शरारत से तो सब कोई वाकिफ हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बंदर को ऑफिस में फाइलें खंगालते देखा जा सकता है। बंदर बाकायदा मेज पर बैठकर पन्ने पलटता रहता है। हालांकि वीडियो सामने के बाद एसडीएम ने शासकीय दफ्तर का वीडियो होने से इंकार किया है।

हालांकि वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सहारनपुर की बेहट तहसील का बताया जा रहा है। इसमें एक बंदर किसी ऑफिस की मेज पर बैठकर रजिस्टर के पन्नें पलटता दिख रहा है। हालांकि, बेहट तहसील के एसडीएम दीपक कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तहसील बेहट परिसर के किसी सरकारी कार्यालय का नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बंदर एक अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर मेज पर बैठा था। उन्होंने वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी है। महत्वपूर्ण बात ये है कि जिस अंदाज में बंदर फाइलों को जांच रहा है उससे लग रहा है कि जैसे उसकी ही कोई पूर्व की फाइल यहां खो गई हो और बंदर अपनी फाइल को ही ढूंढने आया हो।

कार्यालय में मौजूद लोग बंदर को बहकने के लिए केला देने की कोशिश करते हैं लेकिन इसके बाद भी बंदर नहीं मानता और केले को उठता तक नहीं। बंदर का पूरा ध्यान फाइलों पर है और वह एक के बाद एक फाइल के पन्ने ऐसे पलटता है जैसे उसे किसी अपने ही केस की कोई तलाश हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close