झारखंड में एक और लव जिहाद, धनबाद की प्रगति ने तबस्सुम बन आरिफ से रचाई शादी

Another love jihad in Jharkhand, Dhanbad's Pragati married Arif posing as Tabassum

झारखंड में कथित तौर पर लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है.सरायकेला के बाद अब धनबाद में हिंदू युवती ने धर्मांतरण कर मुस्लिम युवक से शादी रचा ली. धर्मांतरण के बाद तबस्सुम आरा बनी प्रगति कुमारी ने बकायदा धनबाद रजिस्ट्री ऑफिस में एफिडेविट देकर इसकी घोषणा की है.

प्रगति से तबस्सुम बनी युवती का कहना है कि वह आरिफ को फरवरी 2024 से जानती है. पिछले 1 साल से उनके बीच प्रेम संबंध था और दोनों ने 2 फरवरी 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी रचा ली है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती ने बताया कि गवाहों और मौलवी की मौजूदगी में उनका निकाह हुआ है.

इधर, दावा है कि मो. आरिफ हुसैन पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं. लोगों का कहना है कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण का मामला है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरायकेला की युवती का भी हुआ धर्मांतरण
गौरतलब है कि इससे पहले सरायकेला की रहने वाली 19 वर्षीय रीता महतो ने धर्म बदलकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम निवासी 32 वर्षीय मो. तस्लीम आलम से शादी रचा ली थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दावा है कि तस्लीम आलम पहले से विवाहित है और 3 बच्चों का पिता है. रीता महतो धर्म बदलकर फिजा खातून बन गयी है. बाबूलाल मरांडी ने जिला प्रशासन पर समुदाय विशेष के लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.

भाजपा ने राज्य व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी
सरायकेला वाले मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि रीता महतो से फिजा खातून बनी लड़की को राजनीतिक दबाव में नजरबंद कर दिया गया है और उसे परिजनों या ग्रामीणों से मिलने की इजाजत नहीं है

बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी है कि यदि युवती को परिजनों से नहीं मिलने दिया गया और उक्त मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो राज्य व्यापी आंदोलन होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close