गौ तस्करी के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, इरफान अंसारी ने सीपी सिंह पर लगाया आरोप,तो अनूप सिंह ने कहा…

रांची झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज शुरू हो रहा है। मानसून सत्र शुरू होने से पहले गौ तस्करी(COW SMUGGLING) का मुद्दा गरमा गया है। इसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने नजर आ रही है। सत्र के दौरान इस मुद्दे पर भारी हंगामा के आसार हैं। सियासी गलियारों में भी गौ तस्करी का मुद्दा काफी जोर पकड़ रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक सीपी सिंह पर लगाया आरोप

बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा की तुष्टीकरण की वजह से वर्तमान सरकार द्वारा पुलिस के संरक्षण में गौ तस्करी कर बांग्लादेश और अन्य देशों में भेजा जा रहा है। जो काफी शर्मनाक है। वहीं कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए कहा कि गौ तस्करी जो हो रहा है वह सीपी सिंह करवाते हैं। हमें लगता है कि यह जांच का विषय है जब जांच होगी तो बात खुद ब खुद सामने आ जाएगी।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि गौ हत्या के लिए तस्करी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि मां के बाद गाय का ही स्थान होता है। इसलिए गौ हत्या का मैं भी विरोधी हूं। लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि बीजेपी विधायक सीपी सिंह गौ तस्करी में लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा सत्र को लेकर अंसारी ने कहा कि महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए ना कि गौ तस्करी, बकरी तस्करी जैसी मुद्दे पर। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र को लेकर सत्तापक्ष पूरी तरह से तैयार है।

विधायक अनूप सिंह

गौ तस्करी पर कांग्रेस विधायक अनूप सिंह का बयान

कांग्रेस विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने गौ तस्करी को लेकर कहा कि विधायक होते हुए गौ तस्करी और हत्या पर चुप नहीं रह सकते। मुस्लिम हमें वोट देते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि इन मुद्दों पर वह चुप रहे। उन्होंने कहा कि हमें उनके धर्म का सम्मान करना है तो उनको भी हमारे धर्म का सम्मान करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close