बर्खास्त सिपाही ने जवान को बीच सड़क पर पिटवाया, अपने गुर्गों से कहा था- एक बार मारो, फिर पुलिसवाला भी थर्रायेगा, इस करतूत में हुआ था बर्खास्त

भोपाल।बर्खास्त सिपाही पर अपने पुराने साथी जवान को पिटवाने का आरोप लगा है। घायल जवान का नाम कल्याण सिंह जिसकी हालत गंभीर है। दरअसल आरोपी बर्खास्त जवान का नाम भूपेंद्र सिंह सेंगर है। भूपेंद्र सिंह सेंगर पर आरक्षक रहते हुए SI भर्ती चयन परीक्षा में फर्जीवाड़ा कराने का भी आरोप है। उसने अपात्र अभ्यर्थियों को चयनित कराया था। 2014 में STF ने भूपेंद्र को इस मामले में आरोपी बनाया। इसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्तगी के बाद जवान कई आपराधिक करतूतों में शामिल हो गया।

शराब दुकान पर कार्रवाई करने पहुंचे जवान कल्याण सिंह पर बर्खास्त जवान भूपेंद्र के कहने पर ही शराब दुकान के कर्मचारियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। कॉन्स्टेबल कल्याण सिंह पर मंगलवार देर रात हमला हुआ था। वे अयोध्या नगर स्थित शराब दुकान बंद कराने पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि भूपेंद्र ने ही उन्हें मारपीट के लिए उकसाया था। उसने कहा था- एक बार जमकर पिटाई कर दी, तो दोबारा कोई भी पुलिसकर्मी यहां आने से थर्राएगा। नशे में होने के कारण तीनों ने कल्याण पर हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूपेंद्र सिंह सेंगर 1997 बैच का आरक्षक है। उसकी अधिकांश नौकरी भोपाल में ही गुजरी है। वह क्राइम ब्रांच में रहते हुए सर्वाधिक विवादों में रहा। होटल में खाना खाने के बाद बिल न भरने, अधिकारियों की जानकारी के बगैर एक पेट्रोल पंप पर छापा मारने और एसआई भर्ती घोटाला जैसे मामलों में वो आरोपी रहा है। भूपेंद्र फिलहाल कॉन्स्टेबल कल्याण सिंह की हत्या के प्रयास के केस में फरार चल रहा है। वह भोपाल के गांधी नगर थाने सहित क्राइम ब्रांच और आरटीओ में भी तैनात रह चुका है। व्यापमं घोटाले का भी आरोपी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close