निजी हाथों से सरकारी हाथों में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रखर नेतृत्व के धनी केदारनाथ पांडे को माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया याद

गढ़वा झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में संघ कार्यालय के प्रांगण में समेकित बिहार /झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापक, बिहार विधानसभा परिषद के प्रखर एवं ओजस्वी सदस्य स्व0केदारनाथ पाण्डे की विगत 28 अक्टूबर 22 को हृदयाघात से निधन होने पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के कई संघीय पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध शिक्षकवृंद ने दो मिनट का मौन रखकर स्व0 पाण्डेय को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित किया।

शोक सभा के पश्चात स्व0केदारनाथ पाण्डे की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि स्व0 केदारनाथ पाण्डे एक प्रखर वक्ता, शिक्षा के निजीकरण एवं व्यवसायीकरण को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कटु आलोचक, माध्यमिक विद्यालयों को निजी हाथों से मुक्त करा कर राजकीयकृत में परिवर्तित करने वाले, चर्चित लेखक, नाटककार, माध्यमिक शिक्षक संघ की पत्रिका प्राच्य प्रभा के सम्पादक, बिहार विधानसभा परिषद के लगातार चार वर्षों तक सदस्य एवं बिहार /झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहे, जिनकी आकस्मिक निधन दिनांक 23 अक्टूबर को दिल्ली के मेदान्ता अस्पताल में हृदयाघात से हो गई। इनके निधन से राज्य के समस्त माध्यमिक शिक्षकवृंद हार्दिक शोकाकुल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्व0पाण्डे का जन्म उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के कोटवा नारायणपुर गाँव में एक जनवरी 1943 को एक सामान्य परिवार में हुआ था। इन्होंने शिक्षक आंदोलन से अपनी राजनीतिक प्रारम्भ किया और भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य रहे। इनके नेतृत्व में समान काम के लिए समान वेतन की लम्बी लड़ाई को माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया गया। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जैसा माध्यमिक शिक्षको का संगठन न सिर्फ़ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में शिक्षक संगठनों के लिए दिलचस्पी का विषय रहा है। स्व0 पाण्डे ने दर्जनों पुस्तकों का लेखन भी किया जैसे – बीते दौर के गीत भी गाये जायेंगे, शिक्षा के सामाजिक सरोकार, शिक्षा को आंदोलन बनाना होगा, मैल धूल जाने के गीत,गाँव की ओर जाती सड़क आदि. इन्होंने देश में समान शिक्षा प्रणाली के लिए अभियान सदन से लेकर सड़क तक चलाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने जीवन में स्व0 पाण्डे के द्वारा किये गये अमूल्य एवं अप्रतिम योगदान को समस्त माध्यमिक शिक्षकवृंद सदैव याद रखेंगे और आजीवन कृतज्ञता प्रकट करेंगे।सभी उपस्थित प्रबुद्ध शिक्षकवृंद ने स्व0 पाण्डे के द्वारा रह गये अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और साथ ही साथ अन्त में संघ की अर्द्धवार्षिक पत्रिका “प्राच्य प्रभा” को गढ़वा जिले में भी प्रकाशन करने पर सहमति बनी।

इस शोक सभा के कार्यक्रम में जिलासचिव नागेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार यादव,जिला कोषाध्यक्ष सरफुल्लाह अंसारी, विद्यालय परीक्षा समिति अध्यक्ष रिंकू कुमार पासवान, प्रखण्ड अध्यक्ष गढ़वा संजय करमाली, राजकीयकृत रामसाहु उच्च विद्यालय गढ़वा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजाराम पासवान, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाना मेराल के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बबन दास, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बान्दु चुतरु रंका के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक परवेज आलम खान,उत्क्रमित उच्च विद्यालय जतपुरा नगर उंटारी के प्रबुद्ध शिक्षक हरेराम विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close