लिबरेशन टाइगर्स आर्मी के स्वयंभू कमांडर को गोलियों से भूना, घर के बाहर बुला सर पर मारी इतनी गोलियां, पूरे सर के उड़ गये परखच्चे, 10 दिन पहले हुई थी शादी

सीतामढ़ी। आतंक का पर्याय कहा जाने वाला कुख्यात बदमाश सर्वेश दास को देर रात गोलियों से भून दिया गया। शूटरों ने पहले तो घर से बाहर बुलाया और फिर सर्वेश दास को गोलियों से छलनी कर दिया गया। मृतक सर्वेश दास खुद को बिहार लिबरेशन टाइगर्स आर्मी का कमांडर कहता था। देर शाम रुन्नीसैदपुर में अपने घर से कुछ ही दूरी पर उसे गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक उसके सर पर इतनी गोलियां मारी गयी है कि पूरे सर के परखच्चे उड़ गये हैं।
कुख्यात अपराधी सर्वेश की शादी के महज 10 दिन पहले ही हुई थी। अपराध जगत में अपनी बड़ी पहचान बना चुके सर्वेश दास की हुई हत्याकांड से इलाके में हड़कंप की स्थिति है। बताया जाता है अपराधियों ने इस हत्याकांड को तब अंजाम दिया जब सर्वेश दास खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर आराम फरमा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार की देरशाम सर्वेश अपने गांव माधोपुर सुल्तान अपने गांव में घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था।
इसी बीच एक अपाचे बाइक पर दो अपराधी आए। उन लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बावजूद सर्वेश ने भागकर जान बचाने की कोशिश भी की, लेकिन पंद्रह फीट से अधिक नहीं भाग सका। सिर में गोली मारी गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसे कितनी गोलियां लगी हैं, इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी। सभी की सभी गोलियां उसके सिर में ही लगीं। नतीजतन उसकी सूरत पहचान के लायक भी नहीं बच सकी।











