NMOPS की टीम ने सत्ता पक्ष के विधायक और जिला नेतृत्वकर्ता के प्रति जताया आभार,कहा .. 15 अगस्त को मिलेगी NPS से आजादी..

गिरिडीह राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली हेतु किए जा रहे आंदोलन की सफलता के बाद प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के आलोक में सत्ता पक्ष के विधायक को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गिरिडीह जिला इकाई एनएमओपीएस (NMOPS) के जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में आज गिरिडीह में सत्ता पक्ष के सम्मानित विधायक और संबंधित दलों के जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया गया।

गिरिडीह सदर विधायक के प्रति आभार जताते हुए

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा गत कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली की स्वीकृति के उपरांत आज जनप्रतिनिधियों और जिला अध्यक्षों के निजी आवास पर जाकर एनएमओपीएस (NMOPS) की टीम ने सरकार के मुखिया और गिरिडीह सदर विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय के विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष गिरेंद यादव उनके सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए जाने के प्रति आभार जताया।साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर, माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर इन जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NMOPS की टीम

जिला की टीम संयोजक मुन्ना कुशवाहा ने आग्रह किया कि जिस प्रकार सरकार ने एनपीएस (NPS) रूपी आर्थिक गुलामी से सरकारी कर्मचारियों को निजात दिलाने के अपने वायदे को पूरा किया है और पुरानी पेंशन बहाली को कैबिनेट से स्वीकृति दी है,उसी प्रकार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा होगा वहीं हमारे मुख्यमंत्री एनपीएस ( NPS) रूपी आर्थिक गुलामी से आजादी दिलाएंगे।

सत्ता पक्ष के जिला नेतृत्वकर्ता का अभिवादन करते हुए

15 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा को अधिसूचना में तब्दील कर अपने वादे को पूरा करेगी। जिससे तमाम कर्मचारियों के बुढ़ापे के सहारा को सुरक्षित होगा। विधानसभा सदस्य सुदीव्य कुमार सोनू एवम सरफराज अहमद ने आश्वस्त किया और कहा मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर बहुत गंभीर हैं एस ओ पी (SOP) का काम जारी है और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार ये तोहफा पूरे झारखंड को देगी। पूरा यकीन है वर्तमान सरकार सभी वर्ग के हित को ध्यान में रखकर भविष्य में भिवकार्य करती रहेगी।

आज के कार्यक्रम में एनएमओपीएस( NMOPS) के प्रांतीय महिला सचिव शमा परवीन, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, जोनल संगठन सचिव इम्तियाज अहमद, जिला संरक्षक घनश्याम गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी, लिपिक राज्य संयोजक विकास सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र प्रसाद दांगी, सोशल मीडिया प्रभारी मिथुन राज, शिक्षक संघ के मोहम्मद अख्तर अंसारी, विनोद प्रसाद यादव, तबस्सुम जहां, माला, लता मुर्मू, उमेश प्रसाद चौधरी, केदार यादव , विकास कुमार, सुनील कुमार, शंभू गुप्ता, गजेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद ,नौशाद समा, अवधेश कुमार, ऋषि कांत सिन्हा, चंदन सिंह,प्रकाश कुमार सहित सभी विभागों के एनपीएस कर्मी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

साथ ही सभी ने एकजुट होकर प्रतिनिधियों से कहा की आगामी 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान से नई पेंशन स्कीम से आजादी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जरिए राज्य भर का कर्मचारियों को मिलेगी,उस ऐतिहासिक क्षण का भी हम सब को इंतजार है।

Related Articles

close