BJP सांसद और अभिनेता रवि किशन पर महिला ने खुद को पत्नी और बेटी के पिता होने का लगाया आरोप, इधर पत्नी ने 20 करोड़ मांगने और ब्लैकमेलिंग करने का दर्ज कराया FIR, वीडियो

Viral वीडियो: बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन पर मुंबई की रहने वाली महिला और उसकी बेटी ने सनसनी खेज आरोप लगाया है. महिला ने मीडिया के सामने दावा किया है कि रवि किशन ने उसके साथ शादी की थी, लेकिन दुनिया से अब तक छिपाए रखा ।

इस आरोप के बाद अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. मुंबई की एक महिला ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर सांसद पर गंभीर आरोप लगाया है. इसके साथ ही महिला ने कई तस्वीरें भी बेटी और उसके साथ की दिखाई हैं. महिला ने शादी करने के अलावा भी कई आरोप लगाते हुए कहा कि वह कोर्ट जाएगी. वहीं, सांसद रवि किशन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रवि किशन की पत्नी ने दर्ज कराया FIR

रवि किशन की पत्नी ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में महिला समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। FIR में एक सपा नेता पर भी आपराधिक षड्यंत्र करने का आरोप लगाया गया है। रवि किशन शुक्ला की पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति रवि किशन शुक्ला गोरखपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रीति के मुताबिक, मुंबई की एक महिला जिसका नाम अपर्णा सोनी उर्फ अपर्णा ठाकुर है, उसने धमकी देते हुए कहा कि उसके और उसके साथियों के अंडरवर्ल्ड माफियाओं से संबंध है। अगर हमारी बात नहीं मानी तो तुम्हारे पति (रवि किशन शुक्ला) को मेरे साथ बलात्कार करने के मामले में फंसा दूंगी। साथ ही बदनाम करके छवि धूमिल करने का भी आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन की पत्नी ने अपर्णा सोनी पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देते हुए 20 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। अपर्णा सोनी के खिलाफ ब्लैकमेल कर 20 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने को लेकर मुंबई में शिकायत की गई थी। प्रीति शुक्ला ने शिकायती पत्र में बताया कि इस महिला और इसके साथियों से पूरा परिवार भयभीत है। अपर्णा सोनी नाम की महिला 35 साल से शादीशुदा है। इसके पति का नाम 58 वर्षीय राजेश सोनी है। 27 वर्षीय एक लड़की और 25 साल का एक लड़का है।

बेटी के हक के लिए महिला खटखटाएगी कोर्ट का दरवाजा

अपर्णा ने कहा कि पिछले 25 साल से रवि किशन ने कभी बेटी को हक देने की बात नहीं की. हमेशा छुपा कर रखा. किसी के सामने इस बात को नहीं आने दिया. हमेशा कहते थे कि बेटी के लिए कुछ करना है लेकिन कभी किया नहीं. पिछले एक साल से बातचीत करना भी बंद कर दिया. इसके बाद अब मुझे लीगल एक्शन लेना पड़ रहा है. सिर्फ अपनी बेटी की हक की लड़ाई में लडूंगी. बेटी अब बड़ी हो गई है. स्कूल में भी बेटी के पिता का नाम नहीं लिखा गया, सिर्फ रवि किशन की जिद के आगे. क्योंकि, वह नहीं चाहते थे कि यह बात अन्य लोगों को पता चलें ।

पिता का प्यार और मदद नहीं करने का लगाया आरोप

महिला के साथ आई बेटी ने ने कहा कि ‘मुझे कभी पिता का प्यार नहीं मिला. वह घर आते थे. उनसे मुलाकात होती थी, लेकिन वह चले जाते थे. ज्यादा समय के लिए नहीं रुकते थे. उनसे मेरी कई बार बात हुई लेकिन उन्होंने कभी मेरी मदद नहीं की. पिछली बार मुझे 10 हजार रुपये की जरूरत थी. मैंने उनसे पैसों की मांग की. लेकिन, उन्होंने मुझे पैसे नहीं दिए. इसके अलावा एक बार मैंने उनसे फिल्मों में आने की बात की और एक डायरेक्टर से बात करने के लिए कहा था. खैर, उन्होंने वहां भी मेरी कोई मदद नहीं की थी. मैंने एक फिल्म बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता के साथ की है. जिसमें मैंने उनकी बेटी का किरदार निभाया था. इस फिल्म के लिए भी मुझे ऑडिशन देना पड़ा था। ऑडिशन के बाद मुझे यह फिल्म मिली थी. मेरे पिता ने कभी मेरी कोई मदद नहीं की।

1996 में दोस्तों के सामने की थी शादी

मुंबई की रहने वाली अपर्णा ठाकुर ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दावा है कि रवि किशन उनके पति है. अपर्णा ने बताया कि 1995 में मुम्बई में वह पत्रकारिता कर रहती थी. वह एक इवेंट में गई थी, जहां उसकी मुलाकात रवि किशन से हुई थी. तभी से दोनों साथ में थे। 1996 में परिवार और दोस्तों के सामने मंगलसूत्र और सिंदूर लगाकर रवि किशन ने शादी की थी. यह शादी मुंबई में ही हुई थी. महिला का दावा है कि रवि किशन और उसकी एक बेटी भी है. अब जल्द ही कोर्ट में हक पाने के लिए जाएंगी और बेटी को उसका हक दिलाएंगी।

Related Articles

close