प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने वाली महिला गिरफ्तार, तीन पुलिस अधिकारी पर पहले हो चुकी है कारवाई, महिला ने बताई ये वजह

रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में सेंध लगाने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसको लेकर एनएसजी के द्वारा रांची पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई थी. जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीएम के वाहन के आगे जानबूझ कर आने वाली महिला के खिलाफ रांची के कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गयी थी.

प्रधानमंत्री के वाहन के सामने आ गई थी महिला

बुधवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला राजभवन से निकलकर रांची एसएसपी आवास से होकर रेडियम रोड से गुजर रहा था, इस दौरान गार्डन फ्रेश नामक प्रतिष्ठान के ठीक सामने प्रधानमंत्री का वाहन वहां पहुंचा तो उसी समय संगीता झा नामक महिला सुरक्षा घेरे को तोड़कर पीएम की गाड़ी के सामने पहुंच गई. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आननफानन में महिला को पीएम के कारकेड से बाहर निकाला.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएसजी के द्वारा रांची पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार रात ही मौके पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था. वहीं गुरुवार को पीएम की ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर विनोद पासवान के द्वारा रांची के कोतवाली थाना में महिला के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई गयी है. महिला को हिरासत में लेने के बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, उसके बाद संगीता झा को गिरफ्तार कर लिया गया है. रांची पुलिस के द्वारा महिला का बैकग्राउंड कर उसके बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा की गई.

महिला ने बताई ये वजह

जानकारी के महिला संगीता झा अपने पति को लेकर परेशान थी. वह प्रधानमंत्री से मुलाकात करने को लेकर दिल्ली भी गई थी. बुधवार को जब संगीता को यह जानकारी मिली कि पीएम रेडियम रोड से होकर गुजरने वाले है तब वो दौड़ कर उनके काफिले में घुस गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close