गर्लफ्रेंड से मिलने आये युवक की चाकू से गोदकर हत्या, गर्लफ्रेंड बोली- लूटपाट को लेकर हुई होगी हत्या, गर्लफ्रेंड, उसकी सहेली और ब्वायफ्रेंड हिरासत में

पटना। गर्लफ्रेंड से मिलने आये युवक की हत्या की गुत्थी उलझ गयी है। पुलिस ने इस मामले में गर्लफ्रेंड, उसकी सहेली और सहेली के ब्वायफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम कृष्ण कुमार है, जिसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। वो पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जाहिर कर रही है।
इधर युवक की गर्लफ्रेंड का कहना है कि सोमवार की रात कृष्ण उनके यहां आया था। मुजफ्फरपुर में उसकी एसएससी की परीक्षा थी। वो जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहा था। देर रात को स्टेशन पर किसी ने उसके साथ लूटपाट की। वहीं, युवक जब खून से लथपथ मिला, उसके 6 घंटे तक छपरा से मुजफ्फरपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं थी।उसने हमें कॉल कर इसकी जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक तीनों लगातार अपना बयान बदल रहे हैं। गर्लफ्रेंड ने पहले कहा कि वह एग्जाम देने जा रहा था। वह अपना सामान साथ ले गया था, जबकि युवक का सामान उसके घर से मिला। साथ ही एक धारदार चाकू भी मिला है। पुलिस की जांच में लड़की के कमरे से लड़के का सामान मिला। जिसके बाद उसने लिव-इन में रहने की बात मान ली है। साथ ही पकड़ी गई दूसरी लड़की बगल के कमरे में रह रहे जिस लड़के को अपना भाई बता रही थी, वो उसका बॉयफ्रेंड निकला।
कृष्ण कुमार की मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे से मुजफ्फरपुर में परीक्षा थी, लेकिन 12 घंटे पहले रात में 2 बजे घर से छपरा कचहरी के लिए निकलना पुलिस की भी समझ में नहीं आ रहा है।जिस वक्त कृष्ण को कचहरी स्टेशन पर खून से लथपथ पाया गया, उस वक्त से 6 घंटे बाद तक छपरा कचहरी स्टेशन पर मुजफ्फरपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है। अगर छपरा स्टेशन पर ट्रेन नहीं थी तो युवक स्टेशन की तरफ क्यों आ रहा था। इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।











