25 करोड़ की चोरी अपडेट: शो रूम में चोरी करने वाले दो चोर 18.5 किलो सोना के साथ पकड़ाये , इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़े चोर

दुर्ग/बिलासपुर। दिल्ली में ज्वेलरी शो रूम में 25 करोड़ की चोरी करने वाला दो चोर पकड़ में आ गया है। चोरों को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। चोरों के पास से 18.5 किलो सोने की ज्वेलरी बरामद की गयी है, वहीं डायमंड भी काफी संख्या में मिला है। देश की सबसे बड़ी चोरी में से एक दिल्ली के उमराव सिंह ज्वेलर्स शोरूम में चोरी की वारदात हुई थी। चोरों की तलाश में जुटी दिल्ली की पुलिस को छत्तीसगढ़ का इनपुट मिला था, जिसके बाद दो चोर लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली के भोगल इलाके में उमराव सिंह ज्वेलर्स शोरूम में 25 करोड़ की चोरी हुई थी। चोर चौथी मंजिल का ताला तोड़कर दुकान में घुसे, फिर स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार काटी थी। दिल्ली पुलिस ने इस घटना का CCTV फुटेज मिलने का दावा किया था। CCTV फुटेज में दो चोर देखे गए थे।शोरूम के मालिक संजीव जैन ने बताया था कि हम रविवार 24 सितंबर रात 8 बजे दुकान बंद करके गए थे। सोमवार को छुट्टी रहती है। मंगलवार 26 सितंबर की सुबह 10:30 बजे शोरूम खोला तो हर तरफ धूल थी। जांच के बाद पता चला कि शोरूम में रखे सभी गहने गायब हैं।सोना-चांदी और हीरा समेत करीब 20-25 करोड़ के सामान की चोरी हुई। 4 से 5 लाख रुपए कैश भी गायब मिला। चोर शोरूम की चौथी मंजिल से छत का ताला तोड़कर नीचे आए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल बिलासपुर की एंटी-क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस स्टेशन की पुलिस शहर में चोरी की कई घटनाओं की जांच कर रही थी। पुलिस को कवर्धा में आरोपियों के होने का पता चला था। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने बुधवार 27 सितंबर को वहां छापा मारा और एक आरोपी शिवा चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया। शिवा के पास से 23 लाख के जेवर भी मिले। हालांकि, वहां से लोकेश श्रीवास भागने में कामयाब हो गया।

बिलासपुर पुलिस लोकेश को ढूंढने लगी, इसी दौरान लोकेश का लोकेशन दुर्ग के स्मृति नगर इलाके से मिला, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसकी गिरफ्तारी कर ली। लोकेश के पास ही 18.5 किलो सोने की ज्वेलरी और 12.5 लाख कैश मिला। लोकेश श्रीवास ने बताया कि वह बिलासपुर में चोरी की 7 घटनाओं में शामिल था। मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस भी छत्तीसगढ़ पहुंची है। आरोपियों को दिल्ली लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आरोपी लोकेश श्रीवास रायगढ़ जेल तोड़कर भाग चुका है। उसने पहली चोरी 2011 में भिलाई संगम डेरी में की थी। 2018 में भिलाई के पारख ज्वेलर्स में चोरी की। वह तेलंगाना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा की चोरी कर चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18.5 किलो सोने की ज्वेलरी और डायमंड की ज्वेलरी की कीमत 10 करोड़ से ज्यादा की है। मामले में दो आरोपी लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी को अरेस्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी लोकेश सैलून में नाई है। लोकेश की चाहत है कि वो सोने की कैंची, सोने की कंघी और सोने के उस्तरे से पीएम नरेंद्र मोदी के बाल काटे।

यही नहीं लोकेश दिल्ली में चोरी के बाद प्लास्टिक सर्जरी करवाकर पहचान भी बदलने वाला था। पुलिस ने आरोपी की बाइक की डिग्गी से 10 लाख कैश समेत एक थार कार भी बरामद की है। 10 ग्राम (एक तोला) सोने की कीमत करीब 60 हजार रुपए है। इस लिहाज से 18.5 किलो सोने के जेवर की कीमत 11 करोड़ रुपए होती है। पुलिस अभी भी इस मामले में तलाशी में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close