पारा शिक्षकों के मानदेय में होगी 4% की वार्षिक वृद्धि…राज्य परियोजना निदेशक से प्रतिनिधिमंडल की हुई बात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची। पारा शिक्षकों को जल्द ही हेमंत सरकार खुशखबरी दे सकती है। पारा शिक्षकों को जल्द ही 4% वार्षिक वृद्धि का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार इसे लेकर जल्द ही आदेश जारी कर सकती है। झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए तैयार हुए नियमावली में वार्षिक वृद्धि का प्रावधान पहले से हैं।

प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद परियोजना निदेशक ने संघ को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य परियोजना निदेशक ने कहा कि नियमावली लागू होने के बाद मृत पारा शिक्षकों के परिवार को प्रावधान के अनुसार कल्याण कोष का लाभ दिया जाएगा। पारा शिक्षकों को ईपीएफ का लाभ देने को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर पारा शिक्षक सरकार के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं।

पारा शिक्षकों के अलग-अलग संगठनों ने तो राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की भी चेतावनी दे दी है। पारा शिक्षक संगठनों की मांग समायोजन, अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य मांगों की रही है। वहीं परियोजना निदेशक ने सीटेट को जेटेट के समतुल्य के बराबर मानने को लेकर सचिव से विचार करने की बात कही है। अनुकंपा लाभ देने पर निदेशक ने विभागीय मंत्री की तरफ से फैसला लेने की बात कही है। वहीं आकलन परीक्षा की तिथि व अंकों के निर्धारण पर जैक व पारा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। इस परीक्षा में वैसे पारा शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे जिनके डीएलएड के प्रमाणपत्र में पूर्व में एनसी दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close